मेंहसी के शहीद रामअवतार साह सहित 27 स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र पर जिला सेनानी परिवार ने श्रद्धा पुष्प अर्पण किया,विचार संगोष्ठी मे योगदान पर हुई विस्तृत चर्चा

Live News 24x7
4 Min Read

अशोक  वर्मा

मेहसी  : स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति जिला इकाई ने राष्ट्रीय कार्यक्रम प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को सुबह 10 बजे 10 मिनट शहीद एवं सेनानियों के नाम कार्यक्रम अंतर्गत सत्य आश्रम मे शहीद रामअवतार शाह -बुधन राउत,सेनानी सत्यनारायण आर्य, वीरेश्वर आजाद सहित अन्य सभी स्वतंत्रता सेनानियों को दिल से श्रद्धा सुमन अर्पित कर याद किया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार प्रदेश स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार के प्रदेश महासचिव अशोक वर्मा ,जिला अध्यक्ष कौशल किशोर पाठक ,संरक्षक पूर्व प्राचार्य शशि कला, कोषाध्यक्ष चंद्रमा यादव ,संरक्षक प्रोफेसर खुश नंदन सिंह ,जिला सचिव उमेश सिह के अलावा अन्य अतिथिगण भाग लिए। सभी एक दर्जन से अधिक सेनानी के चित्र पर श्रद्धा पुष्प अर्पण कर उन्हें नमन किया ।कार्यक्रम का शुभारंभ अरविंद  गुप्ता द्वारा झंडोतोलन एवं राष्ट्र गान से हुआ। उसके बाद सभी गण्यमान्य लोगों ने सेनानियो के चित्र पर पुष्प अर्पण कर उन्हें याद किया ।कार्यक्रम के दूसरे सत्र में आयोजित स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान विषयक संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए सत्यदेव राय आर्य ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में मेहसी का योगदान स्वर्णाक्षरों में अंकित है । इस जगह की चर्चा इतिहास में दर्ज है। 24 अगस्त 1942 मे  यहां के राम अवतार शाह एवं बुधन राउत  शहीद हुए थे। साथ-साथ यहां के सेनानी  वीरेश्वर आजाद स्कूल से रसायन चुराकर बम बनाते थे। कितना त्याग और बलिदान किया मेहसी के सेनानियों ने। आज हम श्रद्धा पुष्प अर्पित कर रहे हैं, यह कुछ नहीं है हमें उनके परिकल्पना का राष्ट्र बनाना होगा,यही सच्ची  श्रद्धांजलि होगी।मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव अशोक वर्मा ने कहा कि जिस देश ने शहीदों और सेनानियों को याद किया वह देश हमेशा उन्नति को प्राप्त किया है।भारत ने बहुत तरक्की की है लेकिन सबसे बड़ा लॉस हमारा यह हुआ है कि देश में मूल्यो का बहुत तेजी से ह्रास हुआ है। आज राष्ट्र के समक्ष एक बहुत बड़ा प्रश्न खड़ा है कि वह गांधी के बाद किसा अपना आदर्श  माने ।हमें बैठना नहीं है न हीं हारना है।देश मे समस्याए जटिल है लेकिन हम  उत्तराधिकारियों का यह धर्म और फर्ज बनता है कि हम अपने पूर्वजों के परिकल्पना का राष्ट्र निर्माण कर सके। संचालन के दौरान कौशल किशोर पाठक ने कहा कि यह कार्यक्रम  देश के हजारो जिलो  में आज ठीक 10:00 बजे  एक साथ हो रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वतंत्रता सेनानी परिवार को एकजुट करना तथा संगठन को मजबूत करना है।हमारा अगला कदम  सभी सेनानी परिवार का सर्वे  कर मदद  करनी है। प्रोफेसर खुश नंदन सिह ने कहा कि हम सेनानियों का जितना सम्मान करेंगे वह बहुत कम होगा। संस्था की संरक्षक शशिकला कुमारी ने कहा कि मेरे पिताजी भोलाराम तूफानी पर सूट वारंट था लेकिन वे डरे नही । विधायक बनने के बाद वेतन का पैसा पटना से नरकटियागंज आते-आते जरूरतमंद को सहयोग के रूप में देते थे। मुझे फक्र है कि मैं एक सेनानी की पुत्री हूं। संबोधित करने वालों में चंद्रमा यादव, जिला सचिव रविंद्र कुमार सिंह ,उमेश कुमार सिंह के अलावा अन्य लोग थे। धन्यवाद ज्ञापन आयोजक सत्यदेव राय आर्य ने किया।

66
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *