इनर व्हील क्लब गया द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु टोट बैग वितरण

Live News 24x7
1 Min Read
गया जी।इनर व्हील क्लब गया, जिला 325 द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से टोट बैग वितरण कार्यक्रम का आयोजन गया बस स्टैंड पर किया गया है।इस पहल का मुख्य उद्देश्य लोगों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा उन्हें पर्यावरण के अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित करना था। क्लब की सदस्यों ने आमजन से संवाद कर उन्हें कपड़े के थैले वितरित किए और रोजमर्रा की जिंदगी में प्लास्टिक की थैलियों की जगह इन बैग्स के प्रयोग हेतु जागरूक किया है।क्लब अध्यक्ष दुर्वा सहाय ने बताया कि यह कार्यक्रम इनर व्हील के वार्षिक थीम “रिच आउट फोर ए बेटर वर्ल्ड ” के अंतर्गत आयोजित किया गया है। इस परियोजना में निम्नलिखित 8 सदस्य उपस्थित रहीं:आइ पीपी तृप्ति गुप्ता,,पीपी उषा राज पीपी राजडिलोन पीडीसी कीरन प्रकाश,, शमिक्षा गोतम,, लिना गुप्ता, स्वर्णा, डोली सिंह, यह सूचना क्लब संपादिका शीतल गुप्ता, इनर व्हील क्लब गया द्वारा जारी की गई है।
193
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *