अशोक वर्मा
मोतिहारी : नगर से सटे पतौरा में 1987 में स्थापित स्वामी आत्म प्रकाशानंद योग सेवा आश्रम के ऊपरी मंजिल पर बने मेटल कवर्ड शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए दिन भर भक्तों का तांता लगा रहा। गौरतलब है कि 14 वर्ष तक हिमालय पर योग तपस्या करने के बाद 1986 मे अपने गांव लौटे स्वामी आत्म प्रकाशानंद ने वहा मंदिर निर्माण शुरू किया ।आश्रम मे 1100 अद्भुत देवी देवताओ की मूर्ति स्थापित है ।योग आश्रम के नाम से इसकी ख्याति आज देशभर मे है।इस वर्ष तीसरी सोमवारी पर काफी संख्या में यहां भक्तों का आना जाना लगा रहा।दिनभर सभी बड़े आदर से यहां जलाभिषेक करते रहे हैं साथ साथ बेल पत्र फूल आदि चढाये। सभी अपने मन की इच्छा मुरादे भी रखा । यहा सभी मनोकामनाएं पूरी होने से अब यह मनोकामना शक्तिपीठ के रूप में भी जाना जाता है। यहां देश के बड़े-बड़े संत महात्मा पधार चुके हैं अशोक सिंघल समेत कई शंकराचार्य, विश्व हिंदू महा परिषद के बड़े-बड़े अधिकारी इस योग शक्ति स्थल पर पधार कर यहा के अलौकिक शक्ति से रूबरू हो चुके हैं।
178
