तैलिक साहू सभा द्वारा सावन मिलन मे भगवान भोले, राधा कृष्ण मे नृत्य
गया जी।धर्म सभा भवन में तैलिक साहू सभा का सावन महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता गया जिला अध्यक्ष अजय साहू ने किया है ।इस कार्यक्रम में मन संचालन पुष्पा गुप्ता ने किया है ।इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में सिमी गुप्ता महिला अध्यक्ष बिहार प्रदेश तैलिक साहू सभा एवं उपाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद ने संयुक्त रूप से इस सावन मिलन समारोह का उद्घाटन किया गया है इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम शंकर पार्वती एवं राधा कृष्ण की झांकी निकाली गई है एवं भव्य नित्यृ हुआ जो लोगों का मंत्र मुग्ध कर दिया है।।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिहार प्रदेश तैलिक साहू सभा के कार्यकारी सदस्य छोटन साव एवं महिला महामंत्री शीतल गुप्ता मौजूद थे। इस कार्यक्रम में संतोष मुखिया, जिला महामंत्री जियालाल एवं संरक्षक दुर्गा प्रसाद उपाध्यक्ष रविंद्र प्रसाद गोपाल साहू, प्रमुख रूप से उषा देवी, शारदा देवी,जयंती देवी के दर्जनों जन प्रतिनिधि इस कार्यक्रम में मौजूद थे।इस कार्यक्रम में सबसे प्रमुख रूप से अरुण साव एवं गया जिला के सभी प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष के अलावा हजारों की संख्या में महिलाएं एवं पुरुष एवं पूरे परिवारजन तैलिक साहु सभा के गया जिला से कोने-कोने से इस कार्यक्रम में शामिल हुए हैं।
111
