अशोक वर्मा
दरभंगा : सोमवार को दरभंगा जिलान्तर्गत सिंहवाड़ा थाना परिसर में थानाध्यक्ष रंजीत कुमार चौधरी की अध्यक्षता एवं कार्ड्स दरभंगा के जिला समन्वयक नारायण मजूमदार के संचालन में थाना स्तरीय बाल संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई । जिसमें बाल-तस्करी ,बाल-श्रम, बाल-यौनशोषण जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा किया गया।तत्पश्चात निर्णय लिए गए कि संस्थागत जागरुकता कार्यक्रम में पुलिस भी सहयोग करेगी समय पर बाल-दुर्व्यापार,बाल- विवाह की समस्याओ पर सूचनोपरान्त त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
कार्यक्रम में समुदायिक समाजिक कार्यकर्ता मनोहर कुमार झा, बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी कमलेश कुमार मिश्र, सुरेंद्र राय, दिलीप सिंह, बालबोध मिश्र ,अमित कुमार सहित कई पदाधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद हुए।
159
