अशोक वर्मा
मोतिहारी : नगर के गांधी मैदान में भाजपा द्वारा आयोजित महारैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फूलों के वर्षात के साथ स्वागत हुआ। प्रचंड गर्मी के बावजूद गांधी मैदान में अप्रत्याशित भीड उमडी थी और अंतिम समय तक लोग नरेंद्र मोदी के भाषण को सुनते रहे। चुनावी वर्ष के इस रैली का काफी महत्व है। एनडीए के सारे विधायक एवं दोनों जिले के एमपी, पूर्व एमपी,विधायक , पूर्व विधायक सारे लोग एक माह से भीड़ जुटान अभियान में लगे रहे।रैली में भाग लेने के लिए आशा एवं जीविका दीदीयो को निर्देशित किया गया था। शहर के सारे प्राइवेट स्कूल बंद थे और सरकारी स्कूल भी लगभग बंद ही थे। गांधी मैदान के चार किलोमीटर रेंज में ट्रैफिक व्यवस्था रोक दी गई थी यहां तक कि 6 किलोमीटर दूर मीना बाजार गांधी चौक से ही भीड़ का नजारा दिख रहा था। शहर मे दिनभर ट्रैफिक व्यवस्था बाधित रही ,ऐसा लगा कि सरकारी तंत्र भी इस रैली को ऐतिहासिक बनाने में अप्रत्यक्ष रूप से लगे हुए थे ।भाजपा के भीष्म पितामह के रूप में स्थापित सांसद राधा मोहन सिंह रैली की सफलता के लिए दिन रात लगे हुये थे। जब वे केंद्रीय कृषि मंत्री थे तो उसी समय से वे लगातार विकास के कार्य में लगे हुए हैं। संभवत नरेंद्र मोदी को खुश कर एक बार पुनः केंद्र में कोई बड़ा मंत्री पद लेने के फिराक में है ,जो हो उनका हक भी बनता है।उन्होने शहर का कायाकल्प कर दिया है।रेलवे स्टेशन को तो दर्शनीय ही बना दिया है ।अभी देश का क्लास वन रेलवे स्टेशन बन रहा है ।बहरहाल एक दिवसीय रैली के कार्यक्रम के लिए करोड़ों रुपए खर्च हुये होगे। और पूरा शहर एक तरह से कल बाधित रहा । हेलिकाप्टर से उतरने के बाद स्वागत में तथा विदाई के समय मोदी जी ढेर सारे एनडीए के मुख्य नेताओं से मिले और उनका अभिवादन भी स्वीकार किया। उस अभिवादन में सांसद राधामोहन सिंह ने जो सूची बनाई होगी निश्चित रूप से सभी एनडीए के दलो को उन्होंने अवसर दिया था ,जिसमें मुख्य रूप से भाजपा की संगीता चित्रांश ,नीता शर्मा, मीना मिश्रा ,डाक्टर हेना चंद्रा, अखिलेश सिंह ,डॉक्टर आशुतोष शरण,डॉक्टर अतुल कुमार , दीपक कुशवाहा,पुतुल पाठक , उपमेयर डॉक्टर लालबाबू ,पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष प्रकाश अस्थाना ,मोहीवूल हक डॉक्टर अतुल कुमार प्रोफेसर दिनेश चंद्र प्रसाद,राम पुकार सिन्हा , पूर्व सांसद सबीर अहमद,सुधासु रंजन के अलावा जनता दल यूनाइटेड के दीपक पटेल, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष मंजू देवी आदि थे। चालीस वर्ष पूर्व स्थापित शक्ति शरणानंद महाराज उर्फ चंचल बाबा आश्रम के संस्थापक चंचल बाबा को प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने शाल गेरुआ शाल ओढाकर उन्हे सम्मानित किया।चंचल बाबा ने माननीय प्रधानमंत्री को शाल ओढाकर तथा मोमेंटो देकर आशीर्वाद उनको आशीर्वाद दिया ।उन्होने प्रधान मंत्री से कहा कि आप देश के लिए बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं आप श्री राम के सत मार्ग पर चल रहे है आपने जो कुछ भी किया है या कर रहे है वह किसी ने नही किया।उन्होने एक पुस्तक भी भेट की ।प्रधानमंत्री ने भी हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया और आशीर्वाद स्वीकार किया। गौरतलब है कि मोतिहारी स्टेशन से पश्चिम रोड में पारंबा सेवा शक्तिपीठ की स्थापना 40 वर्ष पूर्व की थी।शक्ति शरण महाराज चंचल बाबा ने उस अपेक्षित जगह पर मंदिर बनाया।वह जगह पहले लावारिस था तथा शहर के कूड़ा वहां फेके जाते थे ।उन्होंने जैसे तैसे जमीन को रजिस्ट्री कराई और जन सहयोग से वहां धीरे-धीरे मंदिर का निर्माण किया। आश्रम की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि आयुर्वेद के मंत्र शोधन विधि से चंचल बाबा खुद भस्म बनाते हैं जिसको आम जनता के बीच वे मुफ्त में वितरित करते हैं। भस्म में जादूई करामात दिखता है। लोगों के शारीरिक रोग में वह रामबाण का काम करता है। इसके अलावा चंचल बाबा के यहां आने वाले सभी लोगों के दुख तकलीफ दूर किए जाते हैं तथा यथासंभव उन्हें आर्थिक मदद भी की जाती है। देश के जाने-माने संगीतज्ञ, राजनीतिज्ञ वहां पर पधार चुके हैं ।भगवत झा आजाद के अलावा पश्चिम चंपारण के सांसद डॉक्टर मदन जयसवाल ,डॉक्टर संजय जायसवाल, जजेज, पुलिस एवं प्रशासनिक लोग वहां बराबर आते जाते रहे हैं ।गुरु पूर्णिमा तथा नवरात्र के समय में मंदिर में अप्रत्याशित भीड़ ऊमडती है तथा चंचल बाबा की एक झलक के लिए लोग तरसते हैं ।दिनभर वहां पर भक्तों का मेला लगा रहता है। ऐसे महान संत का आशीर्वाद प्रधानमंत्री को मिलना यह भी अपने आप में काफी महत्व रखता है । निश्चित रूप से देश के कल्याणार्थ मोदी जी द्वारा जो कुछ भी कार्य किया जा रहा है वह अपने आप में काफी महत्वपूर्ण है तथा दुनिया आज उनके कार्य को सराह रही है। कई संतों का ऐसा मानना है माननीय नरेंद्र मोदी के अंदर जो आत्मा है वह किसी महान संत और तपस्वी की आत्मा है तभी उनके नेतृत्व में अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण हो पाया । देश में आज साधु संत महात्माओं का महत्व काफी बढ़ा है, कई संतों का यह भी मानना है कि नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल में देश आज विश्व पटल पर ऊंचाई को प्राप्त हुआ है। आज अशात हो चुका विश्व भारत की ओर आशाभरी नजरो से देख रहा है।
140
