अशोक वर्मा
भारत नेपाल सीमा रक्सौल : एस एस बी 47 th वाहिनी रक्सौल महिला प्लाटून, टीम, एवं प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर पूर्वी चम्पारण द्वारा उत्क्रमित उच्च विद्यालय हरैया के प्रांगण में स्कूली बच्चे/बच्चियों के बीच एस एस बी 47 th वाहिनी रक्सौल के द्वारा नागरिग कल्याण कार्यक्रम एवं मानव व्यापार, बाल यौन शोषण, बाल विवाह के मुद्दों पर जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम को संबंधित करते हुए एस एस बी महिला सब इंस्पेक्टर दिव्या शर्मा द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत एस एस बी 47 th वाहिनी रक्सौल के तहत भिन्न भिन्न योजनाओं के बारे में बच्चों और बच्चियों को दिया गया खास कर बच्चों और बच्चियों को शिक्षा से जुड़े रहने की फायदे को समझाया। तथा (SSB Paramilitary force join) करने के लिए मनोबल बढ़ाया गया।तथा SSB भर्ती और प्रशिक्षण क्रिया के बारे मैं बताया गया साथ ही साथ नौकरी की सुरक्षा और करियर विलास के बारे मैं बताया गया ।वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर पूर्वी चम्पारण की जिला परियोजना समन्वयक आरती कुमारी द्वारा मानव व्यापार, बाल यौन शौषण, बाल विवाह रोक थाम हेतु बच्चों और बच्चियों जागरुग किया गया और उन्हें किसी भी अंजान व्यक्ति के बहकावे और झांसे में ना आए अगर आपको ऐसा लगता है कि कोई बच्चा किसी के बहकावे में आ गया है तो इसकी जानकारी *चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 व प्रयास संस्था के हेल्प लाइन नंबर 9289692023 पर दे सकते हैं ।* इस तरह से स्कूली बच्चों और बच्चियों मानव व्यापार, बाल यौन शौषण, बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणाम के बारे में जागरूक किया गया। वहीं स्कूल प्रधानाध्यापक जाने आलम द्वारा एस एस बी 47 th वाहिनी रक्सौल एवं प्रयास संस्था को समय समय पर ये कार्यक्रम आयोजित करने के लिए मंतव्य रखा गया ताकि ट्रेफिकिंग से बच्चों को बचाया जा सके। धन्यवाद ज्ञापन शिक्षिका नर्गिस खातून,द्वारा किया गया। मौके पर एस एस बी 47 th वाहिनी रक्सौल महिला सब इंस्पेक्टर दिव्या शर्मा, सुनीता सिंह, मलेमंगंबी, सीमा राई, शिवांगी राज,AHTU टीम से आर्य लक्ष्मी चंद्रन, प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर पूर्वी चम्पारण की जिला परियोजना समन्वयक आरती कुमारी, सामाजिक कार्यकर्ता राज गुप्ता, उमेश कुमार श्रीवास्तव,स्कूल शिक्षक अमरेंद्र कुमार मिश्रा, अजीत प्रियदर्शी, जगजीत कुमार गुप्ता, सान्या बैठा,तथा सैकड़ों बच्चे बच्चिया शामिल थे।
100
