डाटा एंट्री ऑपरेटर/कंप्यूटर ऑपरेटर संघ जिला इकाई पूर्वी चंपारण मोतिहारी के प्रतिनिधि मंडल ने जिला अध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में कल्याणपुर के विधायक मनोज कुमार यादव से शिष्टाचार मुलाकात की ।
जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने बेल्ट्रॉन से बहाल प्रोग्रामर,डाटा एंट्री ऑपरेटर, आशुलिपिक, आईटी ब्वाय, आईटी गर्ल के साथ हो रहे अन्यायों एवं शोषण के बारे में माननीय विधायक जी को अवगत कराया।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि हम बेल्ट्रॉन कर्मी विगत 20 वर्षों से सरकार के विभिन्न विभागों में सभी कार्यों का निष्ठा पूर्वक संपादन करते आ रहे हैं परंतु इसके बदले हमें प्रत्येक दिन शोषण और तिरस्कार का शिकार होना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि हम लोग राज्य सरकार के अन्य कर्मियों की अपेक्षा अधिक कार्य करते हैं फिर भी सरकार हम लोगों की समस्याओं को अनदेखा कर देती है, जिससे हम लोग अपने आप को काफी असहज और परेशान महसूस करते हैं।
श्री कुमार ने कहा कि आए दिन हमारे साथीयों को बिना किसी गलती का झूठा आरोप लगाकर सेवा वापस कर दिया जाता है और हमारे साथी रोड पर आ जाते हैं उसके परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल हो जाता है।
विधायक जी के द्वारा सभी समस्याओं को विस्तार पूर्वक सुनने के पश्चात अस्वत किया गया कि विभागीय सेवा समायोजन आपकी मांग जायज है आप लोग पूरे ईमानदारी और कर्त्तव्यनिष्ठा से सरकार के कार्यों को डिजिटाइजेशन करने में अपना योगदान दे रहे हैं बिहार सरकार के विकासात्मक कार्यों में आप लोगों का भूमिका अहम है इसलिए आपका विभागीय समायोजन होना चाहिए और मैं इस मुद्दे पर बिहार सरकार तक आपकी मांगों को जरूर पहुंचाऊंगा। विधायक श्री यादव ने कहा कि मैं आप लोगों के हित में हमेशा खड़ा रहूंगा। इस मौके पर मनोज कुमार, विवेक पांडेय, गौरव गिरी,मोहम्मद आरिफ सैफी, रमेश कुमार, धीरज कुमार, मंटू कुमार, साबिर अली, प्राकृतिक कुमार आदि उपस्थित थे।
121