मांग पूरी नही हुई तो 17 से सभी प्रकार के कार्यो को ठप कर जाएंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर : प्रोग्रामर/डाटा इन्ट्री ऑपरेटर/आशुलिपिक स्टेनोग्राफर

Live News 24x7
2 Min Read

Live News 24×7 के लिए मोतिहारी से शैलेश कुमार।

बिहार सरकार का उपक्रम ‘‘बेल्ट्रॉन’’ के माध्यम से विगत 20 वर्षों से संविदा के आधार पर बिहार सरकार के पंचायत स्तर से सचिवालय स्तर तक के विभिन्न विभागों/कार्यालयों/सचिवालय में कार्यरत सभी प्रोग्रामर/डाटा इन्ट्री ऑपरेटर/आशुलिपिक स्टेनोग्राफर एवं आई०टी० ब्यॉज/गर्ल का विभागीय सेवा समायोजन/विभागीय संविदा सम्पन्न करने के लिए राज्य स्तरीय डाटा इन्ट्री ऑपरेटर एकता मंच (गोप गुट) का पत्रांक-33 दिनांक-02.07.2025 द्वारा घोषित अनिश्चितकालीन हड़ताल के समर्थ में जिले के सचिव प्रदीप कुमार राय, अध्यक्ष संतोष कुमार, उपाध्यक्ष रामापति प्रसाद, सोनु कुमार, संयोग कुमार, विवेक कुमार मन्टु कुमार के नेतृत्व में दिनांक-11.07.0205 को संध्या 06ः30 बजे से मोतिहारी के गॉधी चौक (मीना बजार) से कचहरी चौक तक मशाल जुलूश निकाला गया।

पूर्वी चम्पारण जिले के विभिन्न कार्यालय में कार्यरत प्रोग्रामर/डाटा इन्ट्री ऑपरेटर/आशुलिपिक स्टेनोग्राफर एवं आई०टी० ब्यॉज/गर्ल (बेल्ट्रॉन कर्मी) ने बढ़-चढ कर भाग लिया। मशाल जुलूस के माध्यम से राज्य सरकार से अपील किया गया कि हम सभी बेलट्रॉन कर्मीयों की सेवा समायोजन कर हमें भी राज्य कर्मी का दर्जा दिया जाय।

इस दौरान हमारे संवाददाता द्वारा जिला सचिव-सह-प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार राय, अध्यक्ष संतोष कुमार, उपाध्यक्ष  रामापति प्रसाद से बात की सभी का कहना है की हम सभी बेल्ट्रॉन द्वारा कार्यरत कर्मी सरकार के सभी कार्यो का निर्वहन अपने दायित्वों से उपर उठ कर पिछले 20 वर्षो से करते आ रहे है।

फिर भी सरकार द्वारा हमे उपेक्षित किया गया है तथा बार-बार आउटर्सोग कह कर उपेक्षित किया जाता रहा है। अब अगर सरकार द्वारा दिनांक-15.07.2025 तक हमारी 11 सूत्री मॉगों (छाया प्रति संलग्न) पर विचार नही किया जाता है तो बाध्य हो कर राज्य के सभी प्रोग्रामर/डाटा इन्ट्री ऑपरेटर/आशुलिपिक स्टेनोग्राफर एवं आई०टी० ब्यॉज/गर्ल दिनांक-17.07.2025 से सभी प्रकार के कार्यो को ठप करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेगे तथा फिर भी सरकार हमारी मॉगों पर ध्यान नही देती है तथा कोई बिपरीत टिप्पनी करती है तो हम बाध्य हो कर आमरण अनशन करगे। जिसके जिम्मेवार राज्य सरकार होगी।

524
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *