- माले, कांग्रेस और राजद के जिला अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा वोट के अधिकार से वंचित करना चाहती है
अशोक वर्मा
मोतिहारी : वोटर वेरीफिकेशन के विरोध में इंडिया गठबंधन के सभी दल सड़क पर उतरे और शहर को दिन भर बंद रखा। नारेबाजी से शहर गुंजायमान रहा ।अलग-अलग क्षेत्र में अलग-अलग दल वालो ने सड़क को जाम किया। बीच सड़क पर कार्यकर्ता एवं नेता बैठ रहे और भाषण का दौर 12:00 बजे तक चलता रहा। जिला प्रशासन की चौकसी चारों तरफ रही,काफी संख्या मे पुलिस उतार दी गई थी।आरक्षी अधीक्षक स्वयं रेलवे स्टेशन पर जाकर वहां पुलिसकर्मियों को शखत निर्देश दिये। वैसे बंदी में कहीं भी तोड़फोड़ या हिंसा नही हुई,जिस आक्रोश से सभी दल वालों ने चक्का जाम की घोषणा की थी,उनके विरोध मे कोई तेवर नही था। जाम आंशिक रूप मे रहा। शहर में टेंपो चलते रहे कहीं कहीं रोकने का भी प्रयास किया गया, हां दुकाने बंद थी और सड़क सुनसान रहे। ट्रेनों का परिचालन यथावत ही रहा, कोई भी ट्रेन रद्द नहीं हुई।सडक जाम का मुख्य केंद्र मीना बाजार गांधी चौक, बरियारपुर चौक ,छतौनी चौक आदि था लेकिन आंदोलनकारियो में जरा भी तेवर नहीं था, जिसकी संभावना की जा रही थी। आंदोलनकारी लोग प्रशासन से डरे और सहने थे। जब पुलिस ने सड़क क्लियर करने को कहा तो लोगों ने सर सर सर करके बाते की और कहा कि हमलोग शांतिपूर्वक बैठे हुए हैं कोई दिक्कत हम लोग नहीं करेंगे। ऐसा लगा कि प्रशासन का डर और भय व्याप्त है। राजद के लोग सहमे दिखाई दिए जिसका मुख्य कारण यह था कि अभी भी राजद के लोग ऐसा सोच रहे है कि नीतीश कुमार चुनाव घोषणा के चंद दिनों पहले गठबंधन में आ जाएंगे ।वे ऐसा समझते है कि जदयू की स्थिति वहां बहुत कमजोर है और दूध के मक्खी की तरफ उन्हें इस बार भाजपा निकाल कर फेंकने के फिराक में है। तीसरी ओर जन सुराज का बढ़ता जनाधार सभी दल के लिए सर दर्द होता जा रहा है। लेकिन इस दौर में वामपंथी दलों के जोश में कोई कमी नहीं थी मुख्य रूप से सीपीआईएमएल के हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरी थी। लेकिन वामपंथी दलों में सिर्फ माले का ही जोर रहा ।कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष इंजीनियर शशि भूषण राय ,पूर्व जिला अध्यक्ष शैलेंद्र शुक्ला, मुमताज अहमद सडक जाम धरना में शामिल रहे और आवागमन को बाधित किया। राजद के भी काफी लोग जाम अभियान मे थे। लोग भाषण बाजी में पूरी तरह से लग रहे जिसमें राजद जिला अध्यक्ष के अलावा लोकसभा और विधानसभा के प्रत्याशी रह चुके तथा लालू यादव के सचिव विनोद श्रीवास्तव थे।उन्होने खुद कमान संभाला था । वे मीना बाजार गांधी चौक पर घंटों जाम धरना पर बीचो-बीच बैठे रहे और सड़क को बाधित किया,राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष अरूण यादव असलम और अन्य नेता सडक जाम मे घंटो बैठे रहै। मुकेश सहनी के पार्टी का झंडा भी दिखाई दिया लेकिन जनसुराज की भागीदारी नहीं थी। आज जिले के सभी प्राइवेट स्कूल बंद रहे, बसे नहीं चली, बड़े वाहन भी नहीं चले। आवागमन कुछ देर तक बाधित रही लेकिन धीरे-धीरे फिर सब सामान्य स्थिति हो गई। रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर किसी भी दल के लोग जाने का हिम्मत नहीं जुटा पाए , आसपास भी नारेबाजी नहीं हुई और न हीं किसी तरह का कोई व्यवधान हीं उत्पन्न किया गया।
मीना बाजार गांधी चौक 3 घंटे तक जाम रहा।छतौनी उच्च पथ पर बडे वाहनो को घंटो जाम रखा गया।राजद से जुडी मेयर प्रीति गुप्ता वहा का कमान थामी थी।
इंडिया गठबंधन के राज्यव्यापी चक्का जाम के आह्वान पर मताधिकार बचाओ- लोकतंत्र बचाओ जन अभियान के तहत बिहार में नौजवानों, गरीबों, दलित- पिछड़े अकिलियतो को वोट से वंचित करने की साजिश के खिलाफ चक्का जाम आंदोलन किया गया। माले कार्यकर्ता सुबह 8:00 बजे मीना बाजार गांधी चौक से चलकर ज्ञान बाबू चौक तक प्रदर्शन कर वापसी क्रम में मीना बाजार गांधी चौक को 3 घंटे तक जाम किया, नेतृत्व जिला सचिव प्रभुदेव यादव, नगर सचिव शबनम खातून, सदस्य जिला कमिटी जीतलाल सहनी, राकेश मुखिया, राघव साह , उपेंद्र सहनी, राजकुमार शर्मा, दिनेश प्रसाद कुशवाहा, भाग्यनरायण चौधरी, नसीम आलम, रामाशीष यादव, रामबाबू राम, अमरेश कुमार, अकबर, रामएकबाल यादव, रामाधार प्रसाद,नरेश सहनी, अतिउल्लाह मियां, नारायण शाह ने किया!
माले के संघर्षशील नेताओं ने संयुक्त रूप से कहा-संविधान से प्राप्त जनता की मतदान की रक्षा की लड़ाई सड़कों पर लड़ी जा रही है! बारी-बारी से सभी दल वाले मीना बाजार चौक पर जाकर धरना पर बैठे और सड़क को जाम किया। वक्ताओं ने मुख्य रूप से कहा कि चुनाव आयोग का काम मतदाता को सुविधा देना, अड़चन लगाना नहीं! आई कार्ड आधार कार्ड राशन कार्ड को छोड़कर नए तरह के दस्तावेज कागज की मांग गड़बड़ी करने की ठोस सबूत है! चुनाव आयोग विशेष गहन पुनरीक्षण की फरमान अभिलंब वापस लें!
चोर दरवाजे से बिहार की सत्ता हड़पने की भाजपा-जदयूके मंत्रियों की सपना अबकी बार सकार नहीं होगी! बदलाव की लड़ाई में नौजवानों और महिलाओं को आगे आने का हम अपील करते हैं! आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी वोट बचाने के लिए हम सभी लोग एकजुट होकर भाजपा को हराएंगे! देश को नया संदेश देंगे
121
