बगहा अनुमण्डलीय अस्पताल में जल्द होगी एमएनसीयू की शुरुआत

Live News 24x7
2 Min Read
  • 20 बेड के मातृ शिशु देखभाल इकाई खुलने से क्षेत्र के लोगों कों मिलेगा फायदा 
  • नवजात शिशुओं के साथ उनकी माताओं को भी मिलेगी सुविधाएं
बेतिया : स्वास्थ्य विभाग के पहल पर कमलनाथ तिवारी, अनुमण्डलीय अस्पताल बगहा में जल्द ही 20 बेड के मदर न्यू बॉर्न केयर यूनिट (एमएनसीयू वार्ड) का उद्घाटन किया जाएगा। इसको लेकर विभागीय स्तर पर तैयारियाँ की जा रहीं है। इस सम्बन्ध में डीएस डॉ अशोक कु. तिवारी ने बताया की
मातृ शिशु देखभाल के लिए इकाई के खुलने से क्षेत्र के लोगों कों बहुत फायदा मिलेगा।उन्होंने बताया की प्रसूताओं और उनके नवजात की बेहतर देखभाल अब मदर न्यू बॉर्न केयर यूनिट के खुलने से मिलेगी। डॉ तिवारी ने कहा -“एमएनसीयू वार्डों” में रोग ग्रस्त बच्चों के साथ उनकी माताओं को भी रखा जाएगा जिससे नवजात रोग ग्रस्त बच्चे का तीव्र गति से रिकवरी हो पाएगा.उन्होंने एसएनसीयु वार्ड का भी निरीक्षण किया व स्वास्थ्य कर्मियों से इलाज व्यवस्था का जायजा लिया.
नवजात शिशुओं के साथ उनकी माताओं को भी मिलेगी सुविधाएं:
डब्लूएचओ के रिसर्च के अनुसार मां के साथ रहने वाले रोगग्रस्त बच्चों की 40 प्रतिशत तीव्र रिकवरी होती है. वहीं नवजात बच्चों की मृत्यु दर में भी कमी पाई जाती है।यहाँ अब नवजात शिशुओं के साथ उनके माताओं को भोजन के साथ अन्य प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। वार्डों में प्रसूता महिलाओं और उनके बच्चों की बेहतर देखभाल के लिए इमरजेंसी में भी चिकित्सकों की निगरानी रहेगी। यहां प्रशिक्षित स्वास्थकर्मियों को तैनात किया जाएगा. इस यूनिट में असमय जन्म, कम वजन, हाईपोथरमिया, सांस रोग के बच्चों को जरूरत के अनुसार उपचार मुहैया कराया जाएगा।
128
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *