विश्व साइकिल दिवस पर जिलाधिकारी सौरभ जोर वाल ने साइकिल  रैली को झंडा दिखाकर  रवाना किया

Live News 24x7
2 Min Read
अशोक वर्मा
मोतिहारी : विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर नगर में दो अलग-अलग जगह पर साइकिल रैली निकाली गई ,मंगलवार को समाहरणालय परिसर से मतदाता जागरूकता साइकिल रैली को जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। साइकिल रैली में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।साइकिल रैली का आयोजन जिला निर्वाचन कार्यालय के तत्वावधान में जिला साइक्लिंग एसोसिएशन पूर्वी चंपारण एवं जिला शिक्षा विभाग के सौजन्य की गई। इसमें साइक्लिंग एसोसिएशन के सचिव सिद्धार्थ वर्मा की भूमिका महत्वपूर्ण रही। दुसरी रैली
 पूर्वी चंपारण जिला साइक्लिंग संघ द्वारा  निकाली गई. स्थानीय गांधी स्मारक के सामने साइकिल रैली को मुजीब गर्ल्स प्लस टू स्कूल प्रधानाध्यापक राजकुमार चौधरी, मंगल सेमिनरी प्लस टू स्कूल के प्रधानाध्यापक डाॅ उमेश कुमार, प्रभावती गुप्ता प्लस टू स्कूल के प्रधानाध्यापक जावेद अख्तर खान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इसके बाद साइकिल रैली स्टेशन रोड, जानपुल चौक होते हुए ज्ञानबाबू चौक पहुंचकर समाप्त हुई. रैली के दौरान खिलाड़ियों ने पर्यावरण को सुरक्षित रखने, बेहतर स्वास्थ्य के लिए साइकिल चलाने पर जोर दिया और नारे लगाए. रैली को रवाना करने के दौरान मुजीब गर्ल्स स्कूल के शिक्षक डॉक्टर सुनील सिंह, शिक्षक जितेन्द्र यादव, लिपिक रंजीत कुमार, बीआरपी शकील अहमद जिला साइक्लिंग संघ के सचिव सिद्धार्थ वर्मा सहित कई साइक्लिस्ट व छात्र-छात्राएं मौजूद थे.
141
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *