पांच विकारों रूपि अंधियारे की कैद से आत्माओं को छुडाने हेतु घोडासहन मे बन रहा है नया ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र

Live News 24x7
2 Min Read
अशोक वर्मा। 
घोड़ासहन : भारत नेपाल के महत्वपूर्ण सीमावर्ती क्षेत्र में कई दशक से संचालित ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र अपने सेवा विस्तार के क्रम में तेज गति से आगे बढ़ रही है। सेवा केंद्र प्रभारी  बीके मीरा ने कहा कि संपूर्ण घोड़ासहन क्षेत्र में अभी भी कल्प  वाले बाबा के बच्चे बाबा को ढूंढ रहे हैं,वे छापे हुये है। परिवर्तन के दौर में किराए के छोटे से मकान में चल रहे सेवा केंद्र को अब अपना भवन मिलने जा रहा है।सेवाकेंद्र के भाई-बहन , बड़ी बहनें एवं वरिष्ठ भाइयों के योग प्रति कंपन का ही प्रतिफल है कि बाबा की अपनी जमीन  हो गई  और बाबा का भवन भी तेज गति से बनाना आरंभ हो गया है। बहन जी ने बताया कि आरंभिक  प्लींथ का कार्य संपन्न हो चुका है और अब तेज गति से निर्माण कार्य होगा और शीघ्र ही बाबा का यह भवन बनकर तैयार हो जायेगा।यहां  से बाबा का ज्ञान प्रकाश  संपूर्ण क्षेत्र में फैलेगा ।बीके मीरा ने कहा कि जैसे  कहा गया है कि” ज्ञान सूर्य प्रकटा अज्ञान अंधेर विनाश” की युक्ति अब नये रूप  मे चरितार्थ होने जा रही है। सीमावर्ती क्षेत्र जो विभिन्न धन उपार्जन के नैतिक , अनैतिक कार्य  के लिए प्रसिद्ध है अब यहां  ज्ञान गंगोत्री बहेगी और सभी  भाई-बहन ज्ञान स्नान करेंगे । यह सेवा केंद्र भारत और नेपाल दोनों क्षेत्र के भाई बहनों के लिए वरदान साबित होगा ।
190
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *