जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर  के चंपारण की धरती पर स्वागत की तैयारी जोरो पर

Live News 24x7
2 Min Read

अशोक  वर्मा

मोतिहारी :  आप सब की आवाज आशा पार्टी का विलय जन सुराज में हो जाने के बाद चंपारण जिले में जनसुराज  पार्टी काफी मजबूत स्थिति में पहुंच गई है।गौरतलब है कि दो साल पूर्व चंपारण के भितिहरवा आश्रम से जन स्वराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने पदयात्रा आरंभ कर लगभग पूरे बिहार का दौरा किया और आम लोगों की समस्याओं को नजदीक से जाना। उनकी पदयात्रा ठीक  चंपारण सत्याग्रह के समय बापू की यात्रा के समान था क्योंकि बापू ने भी गांव गांव जाकर लोगों की समस्याओं को सुना था और उसे सूचीबद्ध कर सरकार के पास पहुंचाया राहत दिलाई थी । प्रशान्त किशोर उसी  तर्ज पर काम कर रहे हैं ।जन स्वराज पार्टी देखते-देखते काफी मजबूत होती गई । आप सब की आवाज आशा पार्टी के संस्थापक पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं जदयू के पूर्व अध्यक्ष रहे आरसीपीसिह ने जनसुराज का दामन थाम लिया हैं।पूर्वी ,पश्चिमी चंपारण दोनों जिले में आप सब की आवाज आशा पार्टी का जनाधार काफी बढ़ा है और यह पार्टी प्रशांत किशोर की पार्टी में मर्ज कर गई है।मर्ज करने के बाद प्रशांत किशोर  की पहली जन सभा पूर्वी चंपारण जिले में होने वाली है जिसको लेकर जन सुराज  में शामिल होने वाले अन्य दल और नेताओं के अंदर उमंग उत्साह बढा है। आप सब की आवाज आशा पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके लाल बाबू सिंह की अध्यक्षता मे  नगर के जूही वाटिका में बैठक हुई  जिसमे प्रशान्त किशोर के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेवारिया  दी गई । बैठक मे निर्णय लिया गया कि प्रशांत किशोर का मोतिहारी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाएगा,जेसीबी से फूलो की वर्षा करने का निर्णय लिया गया।बैठक में मनीष कुमार पांडे पूर्व जिला अध्यक्ष ,पूर्व महामंत्री बड़ा बाबू मिश्र ,जिला पूर्व उपाध्यक्ष बलराम सिंह ,सुगौली प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र जी ,उपाध्यक्ष मनोहर जी, रामगढ़वा प्रखंड अध्यक्ष तापसी सिंह उपस्थित रहे।

219
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *