तीन दिवसीय आयुष्मान कार्ड निर्माण अभियान की हो रहीं है मॉनिटरिंग

Live News 24x7
2 Min Read
  • एसडीएम श्वेता भारती ने किया तुरकौलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं पंचायत भवन का निरीक्षण 
मोतिहारी : जिले में निर्धारित आयू वर्ग के अधिकांश लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु बिहार राज्य सरकार के निर्देश पर सोमवार से तीन दिवसीय अभियान चलाई जा रहीं है ताकि लक्ष्य अनुरूप तीन दिनों में 3 लाख योग्य लाभार्थीयों का कार्ड बनाया जा सकें।इसी क़ो लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम श्वेता भारती ने मंगलवार क़ो तुरकौलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं पंचायत भवन का निरीक्षण  किया, इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों क़ो जागरूकता चलाकर अधिक से अधिक लोगों क़ो लाभान्वित करने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा की आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका के अलावा जीविका का भी सहयोग करें।जिले के आयुष्मान भारत के जिला प्रतिनिधि जयंत कुमार ने कहा की जिनके पास भी राशन कार्ड है वो सभी व्यक्ति आयुष्मान कार्ड के लिए पात्र हैं. साथ ही जिनका भी उम्र 70  साल या उससे ज्यादा है उन सभी का भी राशन कार्ड नहीं  रहने पर भी आयुष्मान कार्ड बनेगा वो सभी अपना आयुष्मान कार्ड बना सकते हैं।आयुष्मान कार्ड (गोल्डन कार्ड) अपने से बनाने का लिंक –
https://beneficiary.nha.gov.in मोबाइल APP का लिंक
आयुष्मान लाभार्थी अब अपना आयुष्मान कार्ड (गोल्डन कार्ड ) खुद से बना सकते हैं ।
इसके अलावा आप किसी भी वसुधा केंद्र (साइबर कैफे),  या अपने पंचायत के कार्यापालक सहायक के द्वारा भी बनवा सकते हैं।कार्ड बनाने हेतु वीडियो का लिंक
199
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *