ओम निवास  बाल गंगा मे सुशांत सिह उपनयन संस्कार के निमित्त भव्य सम्मान समारोह आयोजित।

Live News 24x7
2 Min Read
अशोक  वर्मा
दुआओ का स्टाक ही सुख शांति  का आधार है –बीके रानी दीदी   
मोतिहारी : बालगंगा ओम निवास में आयोजित उपनयन संस्कार सम्मान समारोह में बिहार, महाराष्ट्र ,झारखंड,वैशाली मुजफ्फरपुर  के दो दर्जन  सेवा केन्द्र के भाई-बहनो को ईश्वरीय सेवा अर्थ  सम्मानित किया गया ।सभी को विहार प्रभारी बीके रानी दीदी ने टोपी ,चादर एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि  दूसरों को दुआ देकर ही दुआ ले सकते हैं, दुआओं का स्टॉक ही सुख का आधार होता है।उन्होने कहा कि अच्छाई को देखे कमी कमजोरी को न देखे।मुंबई से पधारी बीके हीरण दीदी ने सकारात्मक  चिंतन करने की सलाह दी।स्वागत  भाषण मे आयोजक बीके शशि भाई  ने अपना अनुभव सुनाते हुये कहा कि अमृत बेला का योग पुरूषार्थ  के गति को बढाता है।बेगूसराय की भागवत कथा वाचक बीके कंचन ने कहा कि परमात्मा की बातो को जीवन मे धारण कर सुख शांति की अनुभूति किया जा सकता है।संबोधित करने वालो मे भागलपुर की बीके अनीता,बेतिया की बीके अंजना एवं अन्य थे।सम्मानित होने वाली टीचर बहनो मे बीके हीरण मुबई ,बीके मनीषा मुबई,बीके अंजना बेतिया,,बी के मीना अरेराज,बीके लक्ष्मी मुजफ्फरपुर ,मोतिहारी की बीके पूनम,बीके वीभा,बीकेनीशा,तेघडा की बीके आशा,बीके मीरा,बीके लक्ष्मी भगवानपुर,बीके शांति बेगूसराय,बीके करूणा अरेराज आदि थे।भाईयो मे बीके प्रफुल्ल, बीके डा फलक,बीके महेश,बीके अशोक  वर्मा,बीके अमन,माउंट  आबू के बीके पुरूषोत्तम, बेगूसराय के बीके रंजीत,बीके अभिमन्यू, बीके भास्कर, बीके संजय बेतिया,बीके अरविंद, बीके रामाधार ,बीके अमन आदि थे।अतिथियो का स्वागत पुष्प गुच्छ  देकर राधिका,चांदनी,और नीमा बहन ने किया।कार्यक्रम  का कुशल संचालन बीके इन्द्रेश ने किया।स्वागत नृत्य सानवी वर्मा उर्फ  लक्ष्मी  ने किया।कुमारी तेजस्वी ने कई नृत्य  प्रस्तुत  कर सभी का अच्छा मनोरंजन  किया।कार्यक्रम  के अंत  मे शिव ध्वजारोहण  बीके रानी दीदी ने किया।
177
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *