- डबल इंजन की एनडीए सरकार विकास के नित नए आयाम स्थापित कर रही है : संजय कुमार झा
- नीतीश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए सोशल मीडिया पर सशक्त उपस्थिति आवश्यक : उमेश सिंह कुशवाहा
गया।मीडिया और सोशल मीडिया की बदलती भूमिका को ध्यान में रखते हुए, मंगलवार को बोधगया में जनता दल (यू) द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर का शुभारंभ पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद माननीय संजय कुमार झा ने किया, जबकि अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय उमेश सिंह कुशवाहा ने की है। प्रशिक्षण शिविर में राज्य भर से आए जिला प्रवक्ताओं, मीडिया सेल के प्रदेश पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों ने हिस्सा लिया है। प्रतिभागियों को सोशल मीडिया पर प्रभावी ढंग से संवाद स्थापित करने और तकनीकी रूप से दक्ष बनने के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए हैं।इस बैठक को संबोधित करते हुए, पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद माननीय संजय कुमार झा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में डबल इंजन की एनडीए सरकार हर दिन विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। पिछले 19 वर्षों के कार्यकाल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के हर क्षेत्र में प्रगति और सुशासन का नया मानक प्रस्तुत किया है।उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में सोशल मीडिया एक शक्तिशाली माध्यम बन चुका है, जिसके ज़रिए सरकार की नीतियों, उपलब्धियों और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुँचाया जा सकता है। इसलिए पार्टी कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वे सोशल मीडिया पर न केवल अपनी बात प्रभावी ढंग से रखें, बल्कि विपक्ष के हर दुष्प्रचार का तर्कसंगत और तथ्यपरक जवाब भी दें। झा ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास न कोई उपलब्धि है, न ही कोई स्पष्ट विज़न। इसीलिए वे झूठ और भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में ‘मिशन 225’ को साकार करने के लिए सोशल मीडिया पर सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लेकर इस प्रशिक्षण शिविर से निकलना चाहिए। उमेश सिंह कुशवाहा ने बोधगया में आयोजित प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि यह वही तपोभूमि है, जहां भगवान बुद्ध ने बोधिवृक्ष के नीचे ध्यान कर आत्मज्ञान प्राप्त किया था। यह धरती सत्य, करुणा और अहिंसा की ज्योति से समूचे विश्व को आलोकित करने वाली रही है। उन्होंने कहा कि इस पवित्र स्थल से बेहतर कोई स्थान नहीं हो सकता, जहाँ हम आत्ममंथन कर अपने विचार, व्यवहार और तकनीकी दक्षता को और सशक्त बना सकें।
उन्होंने कहा कि हम आज डिजिटल क्रांति के युग में हैं, जहाँ सोशल मीडिया केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि विचार निर्माण, जनमत तैयार करने और संगठन को मजबूत करने का सबसे प्रभावी मंच बन चुका है। ऐसे में यह आवश्यक है कि हमारे कार्यकर्ता इस माध्यम पर प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराएं और सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों को जनता तक सही रूप में पहुँचाएं।आगामी विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जल्द ही चुनाव की रणभेरी बजने वाली है और ‘मिशन 225’ की सफलता सुनिश्चित करने के लिए सोशल मीडिया और जनसंपर्क दोनों स्तरों पर हमें संगठित और सक्रिय होना होगा। उन्होंने कहा कि हमारे पास विकास, सुशासन और लोक-कल्याण का मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड है, जबकि विपक्ष के पास न उपलब्धि है, न ही दृष्टि। यदि हमारे कार्यकर्ता पार्टी की महज 10% उपलब्धियों से भी परिचित हों, तो वे किसी भी बहस या मंच पर विपक्ष की बोलती बंद कर सकते हैं।
पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि आगामी चुनावों में सोशल मीडिया की भूमिका निर्णायक होगी। ऐसे में यह आवश्यक है कि हम इसे केवल सूचना देने का माध्यम न मानें, बल्कि एक प्रभावशाली रणनीतिक हथियार के रूप में उपयोग करें। हमें न केवल नीतीश सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना है, बल्कि विपक्ष की विफलताओं और भ्रामक बयानों को बेनकाब कर जनता को सचेत भी करना है।पार्टी के मुख्य प्रवक्ता एवं विधान पार्षद नीरज कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 19 वर्षों में जो कार्य किए हैं, वे पत्थर पर लकीर की तरह हैं, जो कभी भी मिटाए नहीं जा सकते। सुशासन और सद्भावना हमारी सरकार की पहचान है। उन्होंने कहा कि राजद शासन में 119 से अधिक नरसंहार हुए थे, और पिछड़ों, अति-पिछड़ों व दलितों को कभी सम्मान नहीं मिला है। यह सच्चाई जनता तक पहुँचाना ज़रूरी है, ताकि कोई विपक्ष उन्हें गुमराह न कर सके।
इस बैठक में बतौर विशिष्ट अतिथि माननीय विधान परिषद सदस्य पार्टी कोषाध्यक्ष ललन कुमार सर्राफ़, पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल हेगड़े, प्रदेश प्रवक्ता निहोरा प्रसाद यादव, पार्टी के प्रदेश महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी स्थापना चंदन कुमार सिंह सह कार्यक्रम संयोजक , प्रदेश महासचिव सह आईटी सेल संयोजक मनीष कुमार, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष सह प्रवक्ता डॉक्टर भारती मेहता, प्रदेश प्रवक्ता अंजूम आरा, प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक झा, हेमराज राम, अरविंद निषाद, परिमल कुमार, नवल शर्मा, मनीष कुमार यादव, अजीत पटेल, जितेन्द्र पटेल, मधुरेन्द्र पांडेय, किशोर कुणाल सहित कई नेतागण मौजूद रहें।
164
