आयुष्मान आरोग्य मन्दिर मैनाटांड शेरवा पर रोगी हित धारक मंच का हुआ गठन

Live News 24x7
3 Min Read
  • टीबी, शुगर, एनसीडी रोग, एईएस से बचाव के लिए लोगों क़ो जागरूक करना है रोगी हित धारक मंच का लक्ष्य 
बेतिया। नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर ही आमलोगों क़ो स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से आयुष्मान आरोग्य मन्दिर मैनाटांड प्रखंड के शेरवा पर रोगी हित धारक मंच का गठन सीएचओ मो शाह इकबाल के नेतृत्व मे किया गया। जिसमे मुखिया बिंदा प्रसाद, शिक्षक कृष्णा शाह, एएनएम गिरजा देवी, आंगनबाड़ी सेविका अंजुमाला देवी, संगिनी पुष्पा देवी तथा कौशल्या देवी, जीविका पूनम देवी, वॉलेंटियर चंदशेखर राम, अजय कुमार तथा फैलेरिया मरीज प्रमोद किशोर प्रसाद के साथ साथ आशा कार्यकर्ता शामिल हुए। मंच का संचालन करते हुए सीएचओ द्वारा फैलेरिया बीमारी से बचाव और रोगी हित धारक मंच का गठन और उसके उदेश्य पर विस्तार से चर्चा किया गया। मंच गठन मे शामिल  मुखिया बिंदा प्रसाद ने कहा की अभी इस गर्मी में बच्चों क़ो चमकी जैसे खतरनाक रोग से बचाना बहुत जरूरी है। इसके लिए समाज क़ो जागरूक होना पड़ेगा। वहीं उन्होंने कहा की सरकार ने नजदीकी क्षेत्र में आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोलकर जनहित में बहुत बड़ा कार्य किया है। अब छोटी मोटी बिमारियों में यहाँ कई प्रकार की दवाए, जाँच, ईलाज असानी पूर्वक उपलब्ध है। उन्होंने कहा की पंचायत के सामूहिक जगह, स्कूल के दीवार, चौक- चौराहे पर फैलेरिया बीमारी से बचाव का संदेश लिखवाया जाएगा। साथ ही आरोग्य मन्दिर पर मिलने वाले दवा, जाँच के बारे मे भी पूरे पंचायत स्तर जागरूक किया जाएगा। मौके पर सीएचओ ने कई लोगों की बीपी शुगर की जाँच की। साथ ही उपस्थित लोगों क़ो टीबी, शुगर, बीपी, कुष्ठ तथा एईएस/ज़ेई के बारे मे भी विस्तार से बतलाया। सीएचओ शाह एकबाल ने कहा की बच्चों क़ो चमकी से बचाव हेतु कड़ी धूप में न निकलने दें, रात में खाली पेट न सुलाए, बच्चों क़ो रात व सुबह में जगाकर देखें की बच्चे क़ो कोई तकलीफ तो नहीं है। किसी प्रकार की परेशनी हो तो आयुष्मान आरोग्य मंदिर या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से सम्पर्क करें। उन्होंने कहा की प्रत्येक माह मे मंच की बैठक भी की जाएगी।मौके पर कई लोग उपस्थित थे।
166
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *