भारतीय सेना की इस ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में  किसान मोर्चा के सह प्रभारी डॉ. मनीष पंकज मिश्रा के नेतृत्व में भव्य समारोह का आयोजन किया

Live News 24x7
3 Min Read
  • केंद्र सरकार के सशक्त नेतृत्व ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भारत की संप्रभुता और सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा- राजेंद्र प्रसाद 
गया।भारत के वीर सैनिकों की बहादुरी पर गया जी मे जश्न  भारतीय जनता पार्टी गया जिला किसान मोर्चा के सह प्रभारी डॉ मनीष पंकज मिश्रा के नेतृत्व में जशन मनाते हुए कहा भारत के निर्दोष नागरिकों  का बदला लेने के लिए भारतीय सेना ने एक बार फिर अपने अद्भुत पराक्रम और साहस का परिचय दिया है। पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी संगठन पर किए गए इस निर्णायक हमले में सैकड़ों आतंकवादी मारे गए, जिससे न केवल निर्दोष नागरिकों सहित पुलवामा सैनिकों  की आत्मा को शांति मिली, बल्कि पूरे देश में गर्व और उत्साह की लहर दौड़ गई। यह हमला सिर्फ सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि भारत की सुरक्षा और संप्रभुता के प्रति हमारी अटूट निष्ठा का प्रतीक है।भारतीय सेना की इस ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में गया जी की पावन धरती पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के सह प्रभारी डॉ. मनीष पंकज मिश्रा के नेतृत्व में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और वीर सैनिकों की इस साहसी कार्रवाई का अभिनंदन किया।इस अवसर पर पताका फहराई गई, रंग-बिरंगी आतिशबाजी की गई और मिठाइयाँ बाँटी गईं। भारत माता की जय नारा गूंज उठा हर भारतीय चेहरे पर गर्व और उत्साह की झलक थी। यह आयोजन देशभक्ति की यह संदेश दे रहा था कि देश की सुरक्षा में लगे हर सैनिक के साथ पूरा भारत खड़ा है।
इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता ने कहा   देश के ओजस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  को इस निर्णायक कदम के लिए धन्यवाद दिया है। देश की रक्षा नीति को मजबूती देने वाले रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह एवं देश के अंदरूनी सुरक्षा को सुदृढ़ करने वाले गृह मंत्री श्री अमित शाह जी को भी हार्दिक शुभकामनाएँ  की गईं। गया जी की भूमि से यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि जब बात देश की सुरक्षा की आती है, तो भारत एकजुट हो जाता है।
 भारत शांति चाहता है लेकिन आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब देने में भी पीछे नहीं हटता। भारतीय सेना के जवानों के पराक्रम और केंद्र सरकार के सशक्त नेतृत्व ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भारत की संप्रभुता और सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। आज के जशन कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ताभाजपा के वरिष्ठ नेता राणा रणजीत सिंह पूर्व महामंत्री गोपाल प्रसाद यादव पूर्व मीडिया प्रभारी संतोष ठाकुर सुनील रविदास कुंदन सिंह महेश यादव मंटू कुमार बबलू गुप्ता पुरुषोत्तम कुमार सहित दर्जनों लोग  लोग तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय का नारा लगा रहे थे
314
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *