मझौलिया : आम के पेड़ से लटका मिला 70 वर्षीय वृद्ध का शव, इलाके में फैली सनसनी

Live News 24x7
2 Min Read

मझौलिया थाना क्षेत्र के सरिसवा-पिपरपाती मुख्य सड़क पर बरवां गांव के समीप वार्ड संख्या-7 में एक 70 वर्षीय वृद्ध का शव आम के पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के गांवों में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

मृतक की पहचान बरवां गांव निवासी ललन साह (70 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सड़क किनारे आम के पेड़ से वृद्ध का शव लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कुछ स्थानीय लोगों ने मामले में हत्या की आशंका भी जताई है।

वृद्ध की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उनका शव पेड़ से कैसे लटका मिला, यह फिलहाल जांच का विषय बना हुआ है। प्रथम दृष्टया घटना को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, हत्या की आशंका या किसी अन्य कारण से मौत होने की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।घटना के बाद पूरे इलाके में भय और चर्चा का माहौल है। सूचना मिलने पर मझौलिया पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही वृद्ध की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

22
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *