हाथी पाँव के मरीजों क़ो मिला एमएमडीपी किट का सहारा

Live News 24x7
3 Min Read
  • 20 फाईलेरिया से ग्रसित मरीजों को  मिला किट, साथ ही उपयोग के बताए गए तरीके 
  • हाथी पाँव से बचाव के लिए जरूरी है जागरूकता- सीएस 
मोतिहारी। जीवन में एकबार हाथी पाँव हो जाने के बाद इसका ईलाज नहीं है। सावधानी ही इसका सबसे बड़ा उपाए है। फाइलेरिया के मरीजों क़ो एमएमडीपी किट के उपयोग से काफ़ी राहत मिलती है। ये कहना है जिले के सीएस डॉ रविभूषण श्रीवास्तव का। उन्होंने बताया की एमएमडीपी किट में मरीजों क़ो टब, मग, एंटीसैप्टिक, ग्लब्स, बैंडेज, साबुन और एंटी फंगल मलहम दिया जाता है साथ ही उनक़ो इस्तेमाल की विधि विस्तार से बताई जाती है। एमएमडीपी किट के नियमित इस्तेमाल व 21 दिनों के डीईसी के कोर्स से फाइलेरिया मरीजों को काफी राहत मिलती है। वहीं इसके साथ कुछ विशेष तरह के व्यायाम से उन्हें चलने फिरने में भी राहत मिलती है। फाइलेरिया से बचाव के लिए सभी क़ो साल में एक बार सर्जन दवा सेवन जरूर करना चाहिए। अपने घरों के आसपास साफ सफाई रखनी चाहिए एवं सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करना चाहिए।
20 फाईलेरिया से ग्रसित मरीजों को  मिला किट:
कल्याणपुर प्रखंड के अंतर्गत पंचायत राजपुर के राजकीय मध्य विद्यालय, राजपुर के प्रांगण में मुखिया सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता के अध्यक्षता में 20 एमएमडीपी किट का वितरण फलेरिया से ग्रसित मरीजों को किया गया। मुखिया के द्वारा बताया गया कि कल भी दिनांक 09 मई को इसी विधालय के प्रांगण में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का शिविर लगेगा जिसमे फिऱ से किट का वितरण किया जायेगा और फाइलेरिया के कारण विकलांग हुए लोगो का विकलांगता प्रमाण पत्र हेतू फॉर्म भरा जायेगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कल्याणपुर के इंचार्ज प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर संजय कुमार चौधरी के द्वारा किट के उपयोग के बारे में विस्तृत चर्चा की गईं। साथ में पिरामल के राज्य स्तरीय पदाधिकारी श्री सुमित कुमार और शशि रंजन, पिरामल के जिला प्रतिनिधि मुकेश कुमार और प्रखंड पिरामल प्रतिनिधि सुमित कुमार के द्वारा फाइलेरिया किट के उपयोग के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।
मौके पर मुकेश कुमार, अरविंद कुमार, राजेश कुमार गिरी, रागनी गुप्ता और विकास कुमार वर्मा, रवि कुमार, आशा शोभा देवी, प्रतिमा देवी, चंद्रिका देवी, पूनम देवी, रिंकु देवी, मीरा देवी, जय किशोर राम और विद्यालय के प्रधानाचार्य जय शंकर प्रसाद उपस्थित रहे।
187
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *