युवा संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Live News 24x7
2 Min Read
मुजफ्फरपुर। हरित सफर अभियान के अंतर्गत आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन मुखर्जी सेमिनरी कॉलेज मुजफ्फरपुर के प्रांगण में अमर त्रिशला सेवा आश्रम एवं क्लाइमेट एजेंडा के संयुक्त तत्वाधान में सम्पन्न हुआ.
इस युवा संवाद कार्यक्रम में लगभग 85 बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन राहुल कुमार (डीआरपी) के द्वारा किया गया जिसमें अमर त्रिशला की टीम एवं कॉलेज के अध्यापकों ने सराहनीय योगदान दिया. कार्यक्रम का उद्देश्य यातायात प्रदूषण के प्रभाव के बारे में चर्चा करना और समझ विकसित करना और अपने शहर को यातायात प्रदूषण से कैसे बचाया जा सके।
इस युवा संवाद कार्यक्रम अंतर्गत चर्चा उपरांत तीन प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
निबंध प्रतियोगिता में घनश्याम कुमार को प्रथम पुरस्कार, कमल कृष्ण को द्वितीय पुरस्कार, काजल कुमारी को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
भाषण प्रतियोगिता में आयुष आनंद को प्रथम पुरस्कार, आयुष राज को द्वितीय पुरस्कार, मुस्कान कुमारी को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
पोस्टर मेकिंग (चित्रकला) में कायनात फिरदोस को प्रथम पुरस्कार, सांची कुमारी को द्वितीय पुरस्कार, शमा नूरी को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
उपयुक्त सभी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया
मुखर्जी सेमिनरी के प्रधानाचार्य एवं   शिक्षकों के द्वारा इस कार्यक्रम की काफी सराहना की गई और उन लोगों के द्वारा  सुझाव दिया गया कि इस तरह के कार्यक्रम करने से लोगों में जागरूकता फैलेगी और लोग इलेक्ट्रिक बस और यातायात नियमों के प्रति जागरूक होंगे और शहर को ग्रीन एवं क्लीन बनाने में अपना योगदान देंगे। अंत में अमर त्रिशला सेवा आश्रम संस्था के परियोजना समन्वयक एम. जे खान के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन करते हुए इस कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की गई।
189
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *