मिशन परिवार विकास अभियान: परिवार नियोजन कार्यक्रम के सुदृढीकरण को लेकर जिलास्तरीय समीक्षात्मक बैठक

Live News 24x7
3 Min Read
  • महिला बंधयाकरण व पुरुष नसबन्दी की संख्या बढ़नी चाहिए -सिविल सर्जन
  • जन जागरूकता से लगेगी बढ़ती जनसंख्या पर रोक 
मोतिहारी। मिशन परिवार विकास अभियान: अन्तर्गत परिवार नियोजन कार्यक्रम के सुदृढीकरण को लेकर सिविल सर्जन डॉ रविभूषण श्रीवास्तव की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के सभी अनुमण्डलीय अस्पताल के उपाधीक्षक, पीएचसी प्रभारी, व अन्य कर्मियों की बैठक समाहरणालय परिसर के राजेंद्र प्रसाद भवन में आयोजित की गईं। कार्यक्रम में डीडीसी शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय ने अधिकारियों से परिवार नियोजन के कार्यों का डाटा एवं स्वास्थ्य कार्यक्रम की जानकारी लेते हुए परिवार नियोजन कार्यक्रम को सुदृढीकरण करने का निर्देश दिया।उन्होंने बताया की बढ़ती जनसंख्या पर रोक के लिए लोगों को जागरूक करें ताकि लोग परिवार नियोजन के स्थायी व अ स्थायी संसाधनों का प्रयोग करें। वहीं सीएस ने स्वास्थ्य कर्मियों को फटकार लगाते हुए व्यवस्था में सुधार का निर्देश दिया, उन्होंने कहा की स्थिति में सुधार न होने पर कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने आंकड़ों के सम्बन्ध में बताया की बिहार के अन्य जिलों की अपेक्षा पूर्वी चम्पारण जिले की स्थिति में तुरंत सुधार हो, आशा, जीविका दीदियों, व विकास मित्रों को भी सहयोग करने की आवश्यकता है।
डीसीएम नंदन झा एवं पीएसआई इंडिया के डीसी अमित कुमार ने परिवार नियोजन कार्यक्रम से संबंधित एनएफएचएस- 5 के आंकड़ों को दिखाया उसके बारे में  समझाया।
सास बहु-बेटी सम्मेलन का हो आयोजन: 
डीसीएम नन्दन झा ने कहा की जिले में सिजेरियन व परिवार नियोजन बढ़े इसके लिए समुदाय स्तर पर सास बहु – बेटी सम्मेलन का हो, चौपाल का आयोजन हो, जनप्रतिनिधियों को शामिल किया जाए, स्वास्थ्य कर्मियों को डाटा लेकर बैठक करवाने की आवश्यकता है, उन्होंने कहा की आशा कार्यकर्ताओं द्वारा नसबंदी, परिवार नियोजन कार्यक्रम की सफलता हेतु जनसंपर्क किया जा रहा है।सारथी रथ चलाया जा रहा है।
मौके पर सिविल सर्जन डॉ रवि भूषण श्रीवास्तव, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी गंगाधर तिवारी, डीएस डॉ विजय कुमार, डीपीएम ठाकुर विश्वमोहन, डीसीएम नंदन झा, अनुमण्डलीय अस्पताल उपाधीक्षक राजीव रंजन, डॉ चंदन कुमार, पीएसआई इंडिया, जिला प्रतिनिधि पीएसआई इंडिया,अमित कुमार, पिरामल स्वास्थ्य मुकेश कुमार, सिद्धांत कुमार अन्य लोगों ने भाग लिया।
207
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *