सौरभ वर्मा द्वारा लिखित एवं निर्देशित  फिल्म विश्वासघात की शूटिंग आरंभ

Live News 24x7
2 Min Read

अशोक कुमार वर्मा

मोतिहारी। सौरव वर्मा द्वारा लिखित एवं निर्देशित वेब सीरीज फिल्म विश्वास घाट की शूटिंग विगत कई दिनों से नगर से सटे पतौरा में हो रही है। इसके लेखक निर्देशक सौरव वर्मा ने फिल्म के कथानक पर बताया कि बदलते दौर में घर परिवार टूटने का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। आज फैमिली कोर्ट में पति-पत्नी के बीच  काफी मुकदमे लंबित है। इन्हीं सब विषय को ध्यान में रखते हुए इस फिल्म का कथानक तैयार किया गया है ।छोटी-छोटी बातों पर अभी पति-पत्नी एक दूसरे पर शक करने लग रहे हैं शक धीरे-धीरे  के नफरत के रूप में बदल जाता है और परिवार टूट जाते है ।इसी थीम पर  ही इस फिल्म को  बनाया जा रहा है। इस फिल्म के निर्माण में  चंपारण  के कलाकार अपने कला का जौहर दिखा रहे हैं।कलाकार काफी छिपे हुए थे हम लोगों ने उन्हें अच्छा बैनर दिया और उनकी प्रतिभा  में निखार आ रहा है, निश्चित रूप से यह फिल्म घर-घर में लोग पसंद करेंगे क्योंकि घर-घर की समस्या पर आधारित है यह फिल्म।उन्होंने कहा कि शक एवं नफरत के कई रूप होते हैं, कहीं-कहीं पत्नी गुमसुम रहती है तो कहीं पति भी गुमसुम रहता है दोनों के बीच पहले  प्रेम मोहब्बत नहीं रहती।वे मायूसी का जीवन जीते हैं। फिल्म में इस बात का संदेश दिया गया है कि छोटी-छोटी बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए और अपने रिश्ते के गांठ को मजबूत रखना चाहिए ,क्योंकि रिश्ता बार-बार नहीं बनता इस मार्मिक पक्ष को फिल्म में हम लोगों ने दिखाने का प्रयास किया है। फिल्म के हीरो पप्पू जी एवं हीरोइन प्रिया महतो है । कलाकारों में गुलाबो शाहनवाज उर्फ बबलू इमरान मिलेंगे, कैमरामैन एवं एडिटर रोशन  राज है।

268
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *