5 मार्च को पटना युवा राजद चौपाल मे चलो : मोहम्मद  असलम 

Live News 24x7
1 Min Read

अशोक  वर्मा

मोतिहारी : राष्ट्रीय जनता दल प्रखंड घोड़ासहन एवं ढाका की बैठक विशाल सिंह  के अध्यक्षता में  राजद कार्यालय घोड़ासहन में संपन्न हुआ जहां 5 मार्च 2025 को मिलर हाई स्कूल मैदान पटना में होने वाले युवा चौपाल ( मिलर हाई स्कूल ,पटना) में युवाओं की भारी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिलाध्यक्ष मोहम्मद असलम ने प्रखंड के सभी युवाओं से आह्वान किया l बैठक का संचालन प्रखंड युवा राजद अध्यक्ष घोड़ासहन अमीत कुमार यादव ने किया l राजद जिला अध्यक्ष नूर आलम खान एवं पूर्व विधायक फैसल रहमान ने कहा कि युवा चौपाल कार्यक्रम के लिए युवाओं में काफी उत्साह है जहां युवाओं को अपने नेता से मिलने एवं सुनने का मौका मिलेगा। वक्ताओं में  महिला जिला अध्यक्ष किरण जयसवाल ढाका नगर युवा अध्यक्ष महफूज रही,प्रखंड अध्यक्ष महंत विनोद दास, जिला उपाध्यक्ष हरिंदर यादव , गुरु शरणयादव, कृष्ण यादव, मोहम्मद कैस मोहम्मद अंसार, महिला प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया सुनीता देवीआदि उपस्थित थे l

223
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *