- वेलेंटाइन डे है अप संस्कृतिडे–अशोक श्रीवास्तव
अशोक वर्मा
मोतिहारी : विहिप बजरंगदल के कार्यकर्ताओ ने आज सुबह फूलवामा मे शहीद वीर जवानो की पुण्य तिथि पर श्रदधांजलि देने के बाद वेलेंटाइन डे के विरोध मे गांधी स्मारक के मुख्य द्वार पर वेलेंटाइन डे का कार्ड जलाकर वेलेंटाइन डे का विरोध किया और शहर के विभिन्न होटलो पार्को मे प्रेमी प्रेमिकाओ का जम कर खबर लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व बजरंगदल के जिला सह संयोजक उद्धेश्य गुप्ता सेवा प्रमुख हेमन्त कुमार जितेन्द्र कुशवाहा कर रहे थे वंही शहर मे विरोध मार्च का नेतृत्व आनन्द प्रकाश और अंकित कुमार कर रहे थे।
मौके पर विहिप के बिहार झारखंड के विधि प्रकोष्ठ प्रमुख अशोक श्रीवास्तव अधिवक्ता ने बताया कि वेलेंटाइन डे पश्चिमी सभ्यता की देन है जिसका भारत मे कोई स्थान नही है यह दिन अपसंस्कृति डे है इन्होने कहा कि हम प्रेम के विरोधी नही है हम वेलेंटाइन डे के नाम पर पार्को और होटलो मे अश्लीलता फैलाने वालो के विरोधी है राम सिया के देश मे वेलेंटाइन डे कंहा से आ गया प्रेम तो एक एहसास है प्रेम राधा कृष्ण माता पिता जैसा होना चाहिए इन्होने कहा कि भारतीय यूवा को देश के लिए शहीद नही दिखाई देते है और वेलेंटाइन डे पर एक सप्ताह तक चल रहे ड्रामा दिखाई देता है इस दिन मातृ पितृ दिवस मनाना चाहिए।
कार्यक्रम मे मुख्य रूप से शेखर पांडेय अर्जुन मिश्रा शुभम श्रीवास्तव उतम श्रीवास्तव अवनीश कुमार चन्दन कुमार आयुष कुमार इत्यादि अनेक कार्यकर्ता शामिल थे पार्को और होटलो मे मिल रहे प्रेमी प्रेमिकाओ को कार्यकर्ताओ नेसमझा बुझाकर घर वापस किया और दुबारा नही आने की चेतावनी दिया।
158