दवा खाने के बाद उल्टी या चक्कर आने पर घबराए नहीं यह फाइलेरिया परजीवी के मरने का है एक शुभ संकेत है

Live News 24x7
3 Min Read
  • खाली पेट दवा न खाने की लोगों को सलाह 
  • किसी भी तरह की दिक्कत में नजदीकी अस्पताल जाए, अफवाहों से बचें 
  • थोड़ी देर आराम से भी बेहतर होती है स्थिति
मोतिहारी।  पूर्वी चम्पारण जिले में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए चलाई जाने वाली सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम जोरों पर चलाई जा रहीं है। इसी बीच दवा सेवन के उपरांत रक्सौल और मधुबन प्रखंड से बच्चों के अंदर हल्का साइड इफेक्ट की बातें सामने आई जिससे लोग घबरा गए और बिना सच्चाई जाने ही लोगों के बीच भ्रम फैलने लगी। हालांकि कुछ ही समय में सब सामान्य हो गया यह कहना है जिले के डीभीडीसीओ डॉ शरत चंद्र शर्मा का। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा की सर्वजन दवा खाने के बाद उल्टी या चक्कर आने पर घबराए नहीं। यह फाइलेरिया परजीवी के मरने का एक शुभ संकेत है। वहीं अनुमण्डलीय अस्पताल रक्सौल के उपाधीक्षक डॉ राजीव रंजन ने कहा की हरदिया गाँव के 35 बच्चों में दवा का हल्का साइड इफेक्ट हुआ, जिससे 10 बच्चों को उल्टी, चक्कर की समस्या हुई बाकी बच्चे डर गए थे, इस बात की जानकारी होते ही उन्हें स्वास्थ्य कर्मियों के सहयोग से अनुमण्डलीय अस्पताल लाकर उल्टी की दवा एवं एंटासिड की दवाएं दी गईं। जिसके बाद आराम होने पर सभी बच्चों को पुनः रात्रि में उन्हें एम्बुलेंस से घर पहुँचा दिया गया। डॉ राजीव रंजन ने बताया कि लोगों को यह भ्रम है कि दवा खाने से ऐसे होता है। जबकि लोगों को यह जानना जरुरी है की जिन बच्चों में दवा सेवन के बाद उल्टी, चक्कर एवं सर दर्द जैसी शिकायत आयी है, उनके क्षेत्र में फाइलेरिया परजीवी का संक्रमण होने की पुष्टि होती है। फाइलेरिया के परजीवी दवा सेवन से मरते हैं, जिसके कारण उल्टी, चक्कर या सर दर्द जैसे छोटी-मोटी शिकायत हो सकती है।
खाली पेट इस दवा का नहीं करें सेवन:
डॉ शरत चंद्र शर्मा ने बताया कि सर्वजन दवा का सेवन खाली पेट में बिल्कुल नहीं करना है। अधिकांश बच्चों में घबराहट के कारण कुछ प्रतिकूल लक्षण प्रकट होतेे हैं। सभी बच्चों की मैं रात्रि में ही रिपोर्ट लिया हूं, सभी स्वस्थ हैं, किसी भी बच्चों में चिंता वाली कोई स्थिति नहीं है। जनप्रतिनिधियों से अपील है सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग करें।
किसी भी तरह की दिक्कत में जाएं नजदीकी सरकारी अस्पताल:
सर्वजन दवा सेवन अभियान के तहत अगर किसी भी तरह की दिक्कत होती है तो बेझिझक नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाएं। आशा के पास भी क्विक रिस्पांस टीम बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग आपके बेहतर स्वास्थ्य के लिए हमेशा तत्पर है। गाँव से लेकर जिला स्तर पर स्वाथ्य कर्मी किसी भी तरह की समस्या से आपको बचाने के लिए तैयार हैं। आइये एक बार फ़िर एक जुट होकर दवा सेवन का संकल्प लें और फाइलेरिया को दूर भगाएं।
164
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *