मधुबनी से मो0 कैफ की रिपोर्ट
मधुबनी /बिस्फी :- तालीमी व सियासी बेदारी फोरम औंसी जीरोमाइल के तत्वावधान में तालिमी बेदारी इस्लाहे मुआशरा द्वारा समस्याए,संभावनाएं एवं समाधान को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जीरोमाइल में आयोजित की गई ।आयोजित इस कार्यशाला एवं बेदारी फोरम के कार्यालय का उदघाटन जिला परिषद अध्यक्ष बिंदु गुलाब यादव ,जिला जदयू उपाध्यक्ष सुनील कुमार यादव,जदयू के प्रदेश महासचिव सह बिस्फी विधानसभा प्रभारी ख़्वाजा फरिदुद्दीन उर्फ़ रुस्तम, जिला परिषद सदस्य अनिता कुमारी, मो.अशरफ,मधु राय,मो. जियाउद्दीन,मो.उमर अंसारी , ताजुद्दीन ने संयुक्त रूप से फीता काट कर की । कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष बिंदु गुलाब यादव ने कहा कि लोगो के जीवन मे अनेक तरह की समस्याए एवं संभावनाए आती है । जरूरत इसके समाधान के साथ आगे बढ़ने की ।उन्होंने कहा कि किसी भी संस्था का उद्देश्य होता है समाज के बच्चों को शिक्षित करना,सिलाई,कढ़ाई,बुनाई जैसे तालीम देकर समाज को आगे बढ़ाना है ।और यह बिना सामाजिक सहयोग के संभव नही हो सकता ।इसकी जिम्मेदारी हम समाज के लोगो को भी लेनी होगी ।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्था के अध्यक्ष मो. शाहइमामुद्दीन उर्फ़ सरबर ने प्रकाश डालते हुए कहा कि सामाजिक उत्थान हेतु इलाके के गरीब मजलूम बच्चो को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाना,सिलाई-कढ़ाई-बुनाई जैसे बिभिन्न तरह के तालीम देकर आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने का एक शुरुआत एवं संकल्प है ।जिसे सामाजिक सहयोग से आगे बढ़ाएंगे।कार्यक्रम को मो.एकबाल अहमद,मो.नजमी,मो.अंजार,कमालउद् दीन, हाफिज तौकीर,मौलाना नूर आलम समसी,ई.इरशाद,सादत हसन सहित कई अन्य ने संबोधित किया ।
172
