जन- जागरूकता के साथ 10 फ़रवरी से जिले के 14 प्रखंडों में खिलाई जाएगी सर्वजन दवा

Live News 24x7
4 Min Read
  • 17 दिनों तक चलेगा सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम : सीएस डॉ विजय कुमार 
  • गर्भवती महिला, गंभीर बीमार एवं 02 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को नहीं करना है दवा का सेवन 
बेतिया : मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम (एमडीए) को सफल बनाने के लिए जिला समाहरणालय परिसर में सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। सीएस ने कहा कि जिले के 14 प्रखंडों में 10 फ़रवरी से 17 दिवसीय सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम का शुभारम्भ किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आशा व स्वास्थ्य कर्मियों की देखरेख में घर-घर सर्वजन दवा खिलाई जाएगी। इसमें ध्यान रखना है कि 02 वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर रूप से बीमार लोगों को दवा का सेवन नहीं करना है। सीएस ने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की सफलता में जन जागरूकता बेहद जरूरी है। इसके लिए उन्होंने पदाधिकारियों वाले व्हाट्सएप्प ग्रुप के साथ मुझे प्रतिदिन की दवा खिलाने की फोटो एवं रिपोर्ट चाहिए। मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम को गंभीरता से लेने की जरूरत है। सिविल सर्जन ने कहा की उपस्थित सहयोगी संस्थाओं, आईसीडीएस, जीविका, पंचायती राज,  शिक्षा विभाग व अन्य विभाग सहयोग करेंगे तभी हाथी पाँव का उन्मूलन सम्भव है। अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रमेश चंद्रा ने बताया कि फाइलेरिया (हाथी पाँव) रोग से बचाव को जनप्रतिनिधि, समाजसेवी संस्था व शिक्षित वर्ग खुद दवा खाएं एवं लोगों को जागरूक करते हुए सर्वजन दवा का सेवन कराए। उन्होंने बताया कि जिले के मेडिकल कॉलेज में भी बूथ लगाकर सर्वजन दवा खिलाई जाएगी। मौके पर डब्लूएचओ के ज़ोनल कोऑर्डिनेटर डॉ माधुरी देवराजू, पिरामल स्वास्थ्य के जिला प्रतिनिधि राजू सिँह ने एमडीए कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डीइसी और एल्बेंडाजोल की दवा आशा, आशा फैसिलिटेटर एवं वॉलिंटियर्स द्वारा घर-घर जाकर खिलाया जाएगा। खाली पेट बच्चों को दवा नहीं खिलाए, दवा सेवन के बाद बच्चों को 30 मिनट आराम करने दें। रैपिड रिस्पॉन्स टीम के द्वारा विजिट किया जाएगा।
इस प्रकार खिलाई जाएगी दवा:
02 से 5 साल तक के बच्चों को डीईसी की एक व अल्बेंडाजोल की एक गोली, 06 से 14 वर्ष के बच्चों और किशोरों को डीईसी की दो और अल्बेंडाजोल की एक गोली एवं 15 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को डीईसी की तीन व अल्बेंडाजोल की एक गोली खिलाई जाएगी।
डॉ कुमार ने बताया कि 02 वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं  व गंभीर रूप से बीमार लोगों को सर्वजन दवा का सेवन नहीं करना है। इस बार जिले में 67 लाख से अधिक लोगों को यह दवा खिलाई जाएगी। दवा खिलाने के कार्य में 3284 ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर, 1642 टीम तथा 158 सुपरवाइजर, 2761 आशा को जिम्मेवारी दी गयी है।
इस मौके पर सीएस, एसीएमओ, एनसीडीओ, डब्लूएचओ जोनल कॉर्डिनेटर डॉ माधुरी देवराजु, अन्य विभागों के पदाधिकारी, भीडीसीओ, पिरामल, यूनिसेफ़,  सिफार के जिला प्रतिनिधि उपस्थित थे।
135
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *