कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 64वीं पुण्यतिथि।

Live News 24x7
2 Min Read
अशोक  वर्मा
मोतिहारी : जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदरणीय ईं० शशि भूषण राय उर्फ गप्पु राय के निर्देशन में जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी आश्रम में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री और बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह जी की 64वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. श्रीकृष्ण सिंह जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई ।डॉ. श्रीकृष्ण सिंह का योगदान बिहार की राजनीति और समाज के लिए अमूल्य है। उनके द्वारा किए गए कार्यों और उनके विचारों का हम हमेशा अनुसरण करेंगे। उनका नेतृत्व और उनका संघर्ष हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत है ।कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसजनों ने जिला अध्यक्ष शशि भूषण राय जी के जन्मदिन की खुशी भी मनाई। उनके नेतृत्व की सराहना करते हुए कार्यकर्ताओं ने उनके स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर एक विशेष केक काटा गया, जिसे कार्यकर्ताओं ने आपस में बांटते हुए, संगठन में और पार्टी के कार्यों में आगे बढ़ने की सामूहिक प्रतिबद्धता व्यक्त की। कांग्रेसजनों ने इस अवसर पर अपने संगठन की मजबूती और आगामी चुनौतियों का सामना करने के लिए एकजुटता का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन जिले के वरिष्ठ नेताओं की आशीर्वाद और शुभकामनाओं के साथ हुआ, जिसमें सभी ने मिलकर पार्टी की सफलता की कामना की। मौके पर विजयशंकर पांडे, विजयकांत त्रिपाठी, विनय कुमार सिंह, अरुण प्रकाश पांडे, रंजीत पांडे, ओसैंदूर रहमान खान, डॉ आदर्श आनंद, रंजन शर्मा, आबिद हुसैन, आदित्य श्रीवास्तव, आदि लोग उपस्थित रहे।
185
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *