गांधी आश्रम बंजरिया पंडाल में महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि मनाई गई

Live News 24x7
1 Min Read
अशोक  वर्मा
मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा गांधी आश्रम बंजरिया पंडाल स्थित कांग्रेस कार्यालय में महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि बडे ही श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बापू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों  ने अहिंसा, सत्य और समाजसेवा के सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए प्रोफेसर विजय शंकर पाण्डेय ने गांधी  जी के मूल्यों को पुनर्स्थापित  करने की आवश्यकता जताई। विनय सिह अधिवक्ता ने बापू के एकता, सद्भावना और सामाजिक समरसता का स्मरण कर उसपर चलने की अपील  की उन्होंने कहा कि गांधी जी का सर्व धर्म समभाव की आज ज्यादा जरूरत है।इसी सिद्धांत पर देश आजाद हुआ और  आगे बढा । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए, जिन्होंने गांधी जी के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से, ओसैदुर रहमान खान, विनय कुमार, विजयकांत त्रिपाठी, अखिलेश प्रसाद, डॉ. आदेश आनंद, मुनि सहनी, अरुण प्रकाश पांडे, रंजन शर्मा, आबिद हुसैन (मुखिया), महेंद्र पाठक, मुक्तिनाथ ओझा, कुमकुम सिन्हा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
54
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *