चांद में DJ चोरी का खुलासा, महिला समेत दो गिरफ्तार; चोरी का सामान बरामद

Live News 24x7
2 Min Read

कैमूर (चांद): कैमूर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वालों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। चांद थाना क्षेत्र के भेलाडीह गांव में टेंट व्यवसायी के घर हुई DJ मशीन चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की गई DJ की दो मशीनें और एक हैलोजन लाइट भी बरामद की है।

जानकारी के अनुसार, 18 नवंबर 2026 की रात अज्ञात चोरों ने भेलाडीह गांव में टेंट व्यवसायी के घर का ताला तोड़कर DJ की कई मशीनें चोरी कर ली थीं। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर चांद थाना में कांड संख्या 471/26, दिनांक 19 नवंबर 2026 को BNS की धारा 331(4)/305 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

मामले को गंभीरता से लेते हुए चांद थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। जांच और छापेमारी के दौरान पुलिस ने चोरी की घटना में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान परवेज साह, पिता नंदू साह, ग्राम सिरहिरा तथा आनंदी देवी, पति भोला चौहान, ग्राम पतेरास, दोनों थाना चांद, जिला कैमूर के रूप में हुई है।

पुलिस ने इनके पास से चोरी की DJ की दो मशीनें और एक हैलोजन बरामद की हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

इस कार्रवाई की जानकारी चांद थाना अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा ने दी।

चांद पुलिस की इस कार्रवाई से चोरी के मामले में एक महिला आरोपी की गिरफ्तारी भी चर्चा में है।

25
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *