अशोक वर्मा
मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी शशिभूषण तिवारी के आह्वान पर जिला औकाफ कमिटी के अध्यक्ष सैयद मोबीन अहमद की अध्यक्षता में आज चकिया में स्थित मो० इशतेयाक अलम के आवासीय परिसर में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें चकिया में स्थित वक़्फ एस्टेट संख्या-1304, 2692, मौजा शेखी चकिया के सभी संपत्तियों का भौतिक निरीक्षण किया गया और निरीक्षण उपरांत उपरोक्त वक़्फ सम्पत्तियों की देख रेख के लिए स्थानीय लोगों की सहमति से अगले सप्ताह तक नई कमिटी के गठन की बात कही गई । अध्यक्ष के आगमन और नई कमिटी के गठन को लेकर स्थानीय लोगों में काफ़ी उत्साह देखने को मिला !
निरीक्षण उपरांत उपरोक्त वक़्फ सम्पत्तियों की देख रेख और राजस्व की बढौतरी और उनके विकास कार्यों की समीक्षा की गई। और कई अहम फैसले लिए गए जिसमें ज़िले के कई वक्फ कमिटियों के गठन के साथ वक्फ संपतियों को संरक्षित करने की बात भी ज़िला अवकाफ़ कमिटी अध्यक्ष सैयद मोबिन अहमद के द्वारा की गई।
इस मौके पर, पूर्व ज़िला परिषद परवेज़ अलम(चुन्नू) नगर पार्षद मुहम्मद फिरदौस, नगर पार्षद मुहम्मद राजू, हसीब रज़ा, नफीस अंजुम,रागिब हुसैन,अरशद अलम, मुहम्मद इश्तियाक अलम,मो० फिरोज आलम, मो० हयातुददीन, सैयद शाहनवाज, रजी हैदर, परवेज आलम, वसीम अलम आदि अन्य स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।
175