मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा बिहार के विकास में सार्थक: गौरव सिन्हा

Live News 24x7
1 Min Read
गया:   प्रगति यात्रा बिहार के विकास की इबारत है। इस यात्रा का मुख्यमंत्री का मकसद है कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के आखिरी पायदान तक पहुंच पाया है या नहीं या फिर किसी अन्य जरूरत को लोगों से जानकारी लेकर उसे पूरा कर रहे है। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री स्थानीय मांगों को केंद्रित करते हुए घोषणाएं करते हैं और उसको पूरा करने के लिए कैबिनेट की बैठक में पूरा किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य सरकार की भी सूरत बदल रही है। गांव-घर में कितनी खुशहाली देखने को मिल रही है। जल-जीवन-हरियाली कार्यक्रम के अंतर्गत अब तालाब न सिर्फ सुरक्षित और संरक्षित हो रहे हैं बल्कि तरह-तरह की गतिविधियां भी हो रही हैं।  तालाब को पुनर्स्थापित किया जाता है तो पूरा पर्यावरण सुरक्षित होता है। पर्यावरण सुरक्षित होता है तो मानव जीवन सुरक्षित होता है। वहीं महिला सशक्तीकरण पर उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए जो काम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया किया है उसकी चर्चा सिर्फ देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में चर्चा हो रही है।
54
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *