नरेंद्र झा/मोतिहारी। पुलिस कप्तान स्वर्ण प्रभात अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने में कामयाब हो रहें हैं। लगभग अपराध पर लगाम लग गया है। शराब माफियाओं पर भी शिकंजा कसा है।यह बात अलग है कि अभी होम डिलीवरी हो रहा है। एसपी ने अपने मासिक अपराध गोष्ठी में इस बात पर ज़ोर दिया है कि अपराध और अपराधियों को लेकर किसी तरह की नरमी नहीं होगी। शराब बंदी को सफल बनाने में धरातल पर मुस्तैदी से काम हो। अपराध गोष्ठी में उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियों को एसपी की ओर से यह टास्क दिया गया है। मोतिहारी की पुलिसिंग कामयाब है। जनता भी खुश दिख रही है। अभी डीजीपी भी सख्त हैं।इनकी इमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा को लोग जानते हैं।इधर चंपारण प्रक्षेत्र के डीआईजी भी इसी किस्म के अधिकारी हैं। डीआईजी भी अपराधियों के खिलाफ सख्त रवैया रखते हैं। इमानदार भी हैं। ऐसे में पूरी उम्मीद की जा रही है कि अब अमन-चैन कायम रहेगा। इधर एसपी मोतिहारी स्वर्ण प्रभात ने एक और मजबूत और जनहित का दिशा निर्देश जारी किया है। उनके द्वारा कहा गया है कि अब थाना पर प्रतिदिन सुबह में रोल काल होगा। रात्रि डिप्यूटी, रात्रि ओडी और अवकाश को छोड़कर सभी पदाधिकारी प्रतिदिन सुबह 10.30 बजे एस एच ओ, एडिशनल एस एच को रिपोर्ट करेंगे। बिना एस एच ओ की अनुमति से कोई थाना नहीं छोड़ेंगे। सबसे अहम निर्देश यह है कि सभी केश के आइओ 11 बजे से 6 बजे तक अपने अपने केश का डायरी लिखेंगे ताकि केश का समय से निष्पादन हो सके। एसपी का यह आदेश जनहित में है।आइओ की मनमर्जी से अधिकांश केश लंबित रहता आ रहा है।केश के सूचक बराबर थाना और आइओ के यहां दौड़ते रहे हैं।इस दरम्यान भयादोहन भी होता रहा है।केश लंबित होने से पीड़ित पक्ष को न्याय भी नहीं मिल रहा था। एसपी के इस दिशा निर्देश का अगर इमानदारी से अनुपालन हुआ तो यह एक बड़ी उपलब्धि मानी जाएगी, एक बड़ा चमत्कार होगा। अगर ऐसा हुआ तो इस चमत्कार को जनता नमस्कार करेगी। वैसे तो एसपी ने अनेक महत्वपूर्ण पहल की है। लोगों को थाना से आवेदन का रिसिविंग मिलने लगा है।केश की अद्यतन जानकारी मिल जा रही है।यह सभी आनलाइन हो रहा है। देखना है कि लंबित कांडों का निष्पादन किस गति से हो रहा है, वैसे उम्मीद और भरोसा भरपूर है।
253
