हिंदू नवजागरण मंच ने किया हिंदू समाज की दशा और दिशा पर सेमिनार

Live News 24x7
2 Min Read
अशोक वर्मा
मोतिहारी :  हिंदू नवजागरण मंच के तत्वावधान में हिंदू समाज की दशा एवं दिशा विषयक परिचर्चा का आयोजन भुमिहार ब्राह्मण छात्रावास में किया गया। कार्यक्रम कि अध्यक्षता जिला उप प्रधान शंभू प्रसाद जायसवाल एवं संचालन नगर मुख्य कार्यकारी राममनोहर ने किया। परिचर्चा में भाग लेते हुए संजय कुमार तिवारी ने कहा कि एक हजार वर्षो की गुलामी में षडयंत्र पुर्वक हमारी दिशा बदली गई जिससे हमारी दशा दयनीय हुआ है। जिला मुख्य कार्यकारी दिनेश कुमार ने कहा कि परिचर्चा का उद्देश्य हिंदू समाज में संवाद की प्रक्रिया शुरू करना है ताकि सहमति बनाकर सहकार के माध्यम से हम अपनी समस्याओं का समाधान करें और अपनी दशा को ठीक करें।मंच के संरक्षक मुरारी शरण पांडे ने कहा कि हिंदू समाज में मुख्यतः संस्कार एवं सामाजिक एकता के लिए काम करने कि आवश्यकता है। इसके लिए मंच रामराज्य कि ओर दो कदम बढ़ाने का आग्रह कर रहा है जिसमें प्रथम कदम के रूप में चंदन तुलसी शास्त्र शस्त्र पीपल एवं दुसरे कदम में साप्ताहिक मंगल मिलन गांव नगर स्तर पर करना है। प्रो सुरेश चंद्र ने कहा कि हिंदू समाज के कुरीतियों को दूर कर वर्तमान के अनुसार अपने व्यवस्था में बदलाव कि जरूरत है। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में शंभू प्रसाद जायसवाल ने कहा कि हिंदू समाज के दशा का मुल्यांकन सांस्कृतिक और सामाजिक आधार पर करना होगा। हमें अपने जीवन पद्धति पर खुद चलना होगा। कार्यक्रम में बिनोद आर्य, संजय पटेल,राजनारायन तिवारी,दीपक कुमार,ऋषभ मिश्र, अमित कुमार, त्रिलोकी नाथ चौधरी,प्रो बिनोद तिवारी,मनीष कुमार, आनंद प्रकाश केशरी, मुन्ना श्रीवास्तव, चंद्रिका सिंह, रामेश्वर यादव,देवश आर्य,संजय पटेल शशि कुमार आदि उपस्थित थे।
157
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *