अशोक वर्मा
मोतिहारी : नगर के महारानी जानकी कुंवर गर्ल स्कूल से अवकाश प्राप्त शिक्षक उमेश कुमार वर्मा जो विगत 20 वर्षों से भूकंप की संभावना पर अपने वैज्ञानिक शोध के आधार पर लगातार जानकारी दे रहे है और आम जनता को भूकंप पर अलर्ट जारी करते रहे हैं,ने 15 दिनो को भूकंप के दृष्टिकोण से घातक बताया है।
कुछ वर्ष पहले काठमांडू में आए बड़े भूकंप की भी इन्होने शोधपरक भविष्यवाणी की थी । इनके द्वारा अबतक जितने भी भविष्यवाणिया की गई है ,उसमें 80% सही साबित हुई है ।इन्होंने 6 जनवरी को अगले 15 दिनों के अंदर आने वाले भूकंप की जानकारी जारी करते हुए बताया की 2030 तक बड़े-बड़े भूकंप आएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि भूकंप की संभावना जो मेरे शोध के आधार पर तैयार होते हैं, उसे आम जनता के लिए इसलिये जारी करता हूं कि आमलोग अपने जान माल की सुरक्षा कर सके ।
उन्होंने नई जानकारी देते हुए बताया कि अगले 15 दिनों के लिए कंपनी सॉफ्टवेयर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड पटना बिहार भूकंप संबंधी अध्ययन कर 15 दिनो के अंदर आने वाली भूकंप के संबंध में जानकारी दी है । एनालिसिस के आधार पर उत्तर के देशो मे प्रथम दृष्टिक भूकंप आने की संभावना बनती है। निम्नलिखित जगह पर और निम्नलिखित तीव्रता के आधार पर पहले 20 जनवरी को अफगानिस्तान एवं ईरान बॉर्डर पर 5 से 5.5 की एक उम्मीद बनती है, दिनांक 22 जनवरी को 5.5 से 6 एम की भूकंप पाकिस्तान अफ़गानिस्तान बॉर्डर पर बनती है। दिनांक 26 जनवरी को गुजरात एवं कच्छ उत्तरी भारतीय द्वीप में भूकंप की संभावना है जो रिक्टर पैमाने पर 6.5 तक की हो सकती है।
इन सभी भूकंपीय घटनाओं की पूर्ण जानकारी वहां स्थानीय डाटा के उपलब्धि एवं अन्वेषण पर निर्भर करती है।भूकंप वैज्ञानिक
उमेश वर्मा सीईओ सॉफ्टवेयर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने बताया कि आने वाले पांच वर्षो को भूकंप का वर्ष कह सकते है। उन्होने बताया कि 2034 तक दुनिया पर प्राकृतिक आपदा का प्रकोप चरम पर जा सकता है,विनाशक भूकंप आ सकता है।
371
