चमार महासंघ ने बडे ही श्रद्धापूर्वक मनाया सावित्रीबाई फूले जी की 194 वी जयंती

Live News 24x7
2 Min Read

अशोक  वर्मा

मोतिहारी :   कचहरी अंबेडकर  भवन के प्रांगण में भारतीय चमार महासंघ  के तत्वावधान में शुक्रवार को आयोजित राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फूले जी की 194 वीं जयंती के अवसर पर ” नई शिक्षा नीति का अभिवंचित वर्ग के बच्चों पर प्रभाव ” विषयक  परिचर्चा का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय दलित मानवाधिकार अभियान के प्रदेश महासचिव सह मानवाधिकार एक्टिविस्ट विद्यानंद राम ने माता सावित्री बाई फूले के तैल्य चित्र पर पुष्प- माला चढ़ाकर की । अध्यक्षता भारतीय चमार महासंघ के राष्ट्रीय सह संयोजक पारसनाथ अम्बेडकर डां भीमराव अम्बेडकर विचार मंच बिहार ने की तथा संचालन संस्था के संस्थापक सदस्य किरण राम ने किया । श्री विद्यानंद राम ने अपने उदबोधन में कहा कि माता सावित्री बाई फूले ने महिलाओं एवं अभिवंचित वर्गों के लिए सदियों से बंद पड़े शिक्षा के दरवाजे को खोला । उनके ही संघर्ष की देन है कि हमारे देश की महिलाएं एवं अभिवंचित वर्ग के लोग आज नौकरी,राजनीति ,फिल्म,खेल , सेना , पर्वतारोहण ,व्यवसाय आदि क्षेत्रों में मजबूत प्रतिनिधित्व कर रहे है । उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति  महिलाओं और वंचित वर्गों के विरुद्ध है । वही पारस नाथ अम्बेडकर ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि सरकार  शिक्षण सामग्री पर जीएसटी  लागू कर   समाज के अभिवंचित वर्गों को शिक्षा से वंचित करना चाहती है । उन्होंने शिक्षण सामग्री को टैक्स फ्री करने की अपील की ।उक्त अवसर पर मुख्य रूप से उगम राम , रामजी बौद्ध ,शंभूशरण अकेला ,सुधीर राम   हरेंद्र राम ,उपेंद्र राम ,विक्रम कुमार ,गुड्डू कुमार ,राजीव राम ,डॉ0विनय कुमार ,अजीत सरकार , गोकर्ण राम , दीना चौरसिया , मो0 अली बेग ,अंबेडकर कल्याण समिति के छात्र मिथिलेश कुमार पासवान , रंधीर कुमार राम ,अमन कुमार ,राजेश कुमार ,चुन्नू कुमार मंजीत कुमार बैठा आदि ने अपने अपने विचार रखे । सभी वक्ताओं ने नई शिक्षा नीति को गरीब एवं दलित विरोधी बताया और और पूरे देश में सम अनिवार्य व निशुल्क शिक्षण पद्धति तथा संपूर्ण देश में एकल शिक्षा पद्धति लागू करने  की मांग की ।

147
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *