अशोक वर्मा
मोतिहारी : पूर्व सांसद रमा देवी की बहु दीप्ति प्रसाद को भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में सम्मानित की। एक्सएल सिनेमा और नोबाफ्लिक्स की दूरदर्शी संस्थापक बहू दिप्ती प्रसाद को देश के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय व्यक्तिगत उत्कृष्टता पुरस्कार 2024 (सर्वश्रेष्ठ अनुसंधान) से सम्मानित किया गया।दीप्ति प्रसाद एक्सएल सिनेमा और नोबाफलिकस की दूरदर्शी संस्थापक है।यह सम्मान
भारत सरकार के अधीन दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा प्रत्येक वर्ष केवल एक व्यक्ति को दिया जाने वाला अनूठा सम्मान हैजो भारतीय सिनेमा को देश भर में दृष्टिबाधित समुदायों के लिए सुलभ बनाने में उनके द्वारा किये जा रहे अभूतपूर्व योगदान को मान्यता देता है।
दिप्ती प्रसाद को व्यक्तिगत उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार 2024 मिलने पर जिले से काफी लोगो ने बधाई दी है। चंपारण की बहू के इस विशिष्ट उपलब्धि पर जिलेवासी गौरवान्वित महसूस कर रहे है।
227
