अशोक वर्मा
मोतिहारी : नगर के चंचल बाबा रोड लक्ष्मण चौक निवासी पत्रकार कफिल एकबाल जो मासिक पत्रिका तापमान एवं पटना से प्रकाशित रोजनामा ईडोगल्फ हिंदी दैनिक के ब्यूरो थे,की मृत्यु पटना इलाज के दौरान हो गई। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और डिप्रेशन के भी शिकार थे। उनकी तीन शादियां हुई थी । इनका गृहस्थ जीवन भी विचित्र और दुःखद रहा ।शादिया होती गई पत्नी को नौकरी मिलती गई और पत्नी छोड़ती गई। पहली शादी हुई उसके बाद पत्नी की नौकरी शिक्षिका में लग गई फिर उन्होंने इन्हें छोड़ दिया। दूसरी शादी हुई उसकी भी नौकरी शिक्षिका के रूप में हुई और उसने भी इनको छोड़ दिया क्योंकि ये पत्रकारिता में थे कोई निश्चित आमदनी नही थी,कोई नौकरी भी नही थी। हाल ही में एक वर्ष पहले इनकी तीसरी शादी हुई वह पढी नही थी। इस बार उन्होंने निर्णय लिया कि उसे आगे नही पढायेगे ताकि नौकरी नहीं कर सके और घरेलू महिला के रूप में रहे।अभी 15 दिन पहले तीसरी पत्नी से एक बच्चा हुआ। पहले की दोनो पत्नियों से भी इन्हें बच्चे हुए है। कफील साहब का व्यवहार सादगी पूर्ण था और बड़े परिवार से ताल्लुक था। इनका एक भाई विदेश सउदी में नौकरी करता है, एक डॉक्टर है और भरा पूरा परिवार है। सउदी से इनका भाई इनका कुल खर्च भेजता था ।लेकिन परिवार बिखर गया था और एक तरह से कफील इकबाल उपेक्षित अकेले रह गये थे बीमारी और डिप्रेशन मे देखने वाला भी कोई नहीं था।तीसरी शादी से पूर्व बाहर से भोजन मंगा कर खाते थे।कई -कई दिन बिना भोजन के ही रह जाते थे।बीमारी की हालत और तन्हाई का जीवन काफी दुःखद था lतीसरी शादी बीमारी की हालत मे ही हुई। भोजन मे राहत तो मिली लेकिन स्थिति खराब होती गई ।कफील इकबाल का इलाज रूबन हॉस्पिटल पटना मे चल रहा था जहां उनकी मौत हो गयी l दवाओं के ओवर डोज से मल्टीॉर्गन फेलियर हुआ 48 वर्षीय कफील एकबाल की मृत्यु की खबर से पत्रकारिता क्षेत्र के लोगों में शोक व्याप्त हुआ। लंबे समय तक इन्होंने सागर सुरज के अखबार में काम किया और उनके मुख्य सहयोगी रहे। लेखनी मे धनी, भाषा पर पकड़ ,शुद्ध लिखावट उनकी विशेषता थी। ये विशुद्ध पत्रकार थे।संपन्न घर से होने के कारण कभी भी बिकाऊ पत्रकार नहीं बने। काफी पत्रकारों और संस्कृति कर्मियो ने शोक संवेदना व्यक्त की जिसमें मुख्य रूप से प्रसाद रत्नेश्वर ,संजय पांडे ,शैलेंद्र कुमार सिंहा, अशोक वर्मा ,सागर सूरज ,सत्य प्रकाश मनोरंजन ,अंजनी अशेष ,अनिल मिश्रा सहित अन्य कई पत्रकार हैं l
240
