अंतर्राष्ट्रीय दूसाध महासंघ के अध्यक्ष इंजिनियर हेमन्त कुमार महासंघ टीम के साथ नवादा जिला के ददौरी गाँव में जाकर घटना स्थल का निरिक्षण किया जहां कुछ मांझी परिवार का घर अज्ञात लोग के द्वारा जला दिया गया है अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष ई हेमंत कुमार सर अपने जाँच टीम के साथ दोनों परिवार वाले से मिले और जानकारी प्राप्त किए जानकारी के अनुसार पता चला कि नंदु पासवान जी को गलत फंसाया जा रहा है जबकि मांझी परिवार नंदु पासवान जी के जमीन को कब्जा करना चाहते थे संगठन के माध्यम से नवादा जिला प्रशासन से माँग करते हुये कहा की उच्च स्तरीय जांच हो और निर्दोष लोग को नहीं फंसाया जाएं ।संगठन के सचिव मुद्रिका पासवान, अशोक प्रसाद भारती,बिहार प्रदेश सचिव अभिराम पासवान, कार्यकारणी सदस्य बिरेन्द्र कुमार,मीडिया प्रभारी विपिन कुमार पासवान सभी शामिल हुए हैं।
161
