राष्ट्रीय स्तर पर जातिगत जनगणना की मांग को लेकर राजद का एक दिवसीय धरना

Live News 24x7
2 Min Read

अशोक वर्मा

मोतिहारी : जातिगत जनगणना एवं अन्य मांगों के समर्थन में रविवार को राजद ने नगर के अंबेडकर चौक पर  एक दिवसीय धरना का आयोजन किया । धरना में मुख्य रूप से बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ समीम अहमद,पूर्व विधायक राजेंद्र राम विधायक प्रत्याशी सुरेश साहनी के अलावा जिला  राजद के सभी प्रकोष्ठ के नेता शामिल थे ।संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री डॉ शमीम अहमद ने कहा कि पूरे देश में जातिगत जनगणना समय की मांग है। झूठे आश्वासन के आधार पर केंद्र और बिहार सरकार जनता को हर मोर्चे पर धोखा दे रही है।कहा कि जिस तरह से पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बिहार में शिक्षक बहाली का रिकॉर्ड बनाया आज वह सब बहाली ठप है। साजिश के तहत तेजस्वी यादव पर चौतरफा हमले का प्रयास किया जा रहा है। कभी ईडी का हवाला तो कभी सीबीआई का हवाला देकर धमकाया जा रहा है ऐसा लगता है कि यह सब डराने के लिए किया जा रहा है। जहां आज हर क्षेत्र में सर्वे हो रहा है आंकड़े बनाए जा रहे हैं वहा जातिगत  जनगणना कराने से सरकार क्यो भागती है यह समझ से परे है। पूर्व विधायक राजेंद्र राम ने कहा की वर्तमान केंद्र और बिहार सरकार झूठ की पुलिंदा है हर मूर्तियों पर दोनों सरकार खेल है किसी भी क्षेत्र में इन लोगों में प्रदर्शित नहीं है पर हालत में जाति का जनगणना की ने कर नहीं होगा क्योंकि पूरा देश ऐसा चाहता है विधायक प्रत्याशी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश सहनी ने संबोधन में कहा की केंद्र एवं बिहार सरकार गरीबों पिछड़ों अनुसूचित जाति जनजाति के विरोधी है आज यही कारण है उनके खिलाफ पूरा देश आज उबल रहा है। संबोधित करने वालों में जिला अध्यक्ष ,महिला जिला अध्यक्ष,महासचिव,युवा अध्यक्ष के अलावा अन्य काफी लोग थे। धरना समापन पर पांच सदस्यीय डेलीगेट  अपने माग पत्र को जिला पदाधिकारी कार्यालय में दिया।

158
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *