मोतिहारी। नाई संघ पूर्वी चंपारण के जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण ठाकुर के अध्यक्षता में नव मनोनीत लगातार दूसरी बार जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति जिला बीस सूत्री सदस्य सुनील भूषण ठाकुर को अंगवस्त्र एवं फूल माला से सदस्यों ने सम्मानित किया। इनके मनोनयन से सरकार के कायों के कियान्वयन में काफ़ी सहायक होगा।इस अवसर पर नाई संघ के सदस्यों ने माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के प्रति आभार व्यक्त किया और एक सच्चे कार्यकता को उचित मान सम्मान मिला। इसके लिए नाई संघ आभार व्यक्त करता है। नाई संघ पूर्वी चंपारण भी बिहार के विकास पुरुष माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का काम करता है और आगे भी करेगा। मौके पर सम्मानित करने वालों में जिला के वरिष्ठ अधिवक्ता मोहन ठाकुर, सत्यनारायण ठाकुर, चन्देश्वर ठाकुर,गणेश ठाकुर अधिवक्ता, ओमप्रकाश ठाकुर, चन्द्र भूषण ठाकुर आदि सदस्य थे।
187
