विष्णुपद पर फल्गु महाआरती का कार्यक्रम संम्पन हुआ।

Live News 24x7
2 Min Read
गया । श्रावण माह शुक्ल  पूर्णिमा  दिन सोमवार के शुभ अवसर पर  फल्गु सेवा समिति के बैनर तले अध्यक्ष मुन्ना लाल पाठक  धोकड़ी की अध्यक्षता में  देवघाट स्थान विष्णुपद पर  फल्गु महाआरती का कार्यक्रम संम्पन हुआ।
 हिन्दू सनातन धर्मनुसार  श्रावण पूर्णिमा का शुभ दिन है,इस दिन बहने अपने  भाइयों को राखी बांधते है।इस दिन को रक्षा बंधन के रूप मे मनाया जाता है।आज के दिन ब्राह्मण वर्ग श्रावणी उपाकर्म  करते है यह ब्राह्मणों का विशेष पर्व होता है , यह पूरा श्रावण माह श्री महादेव को समर्पित होता है   पूर्णिमा के शुभ अवसर पर पांच गयापाल ब्रह्मामण सागर अग्निवार ,किशोर गुर्दा, मानस भैया , अनुराग टैया , रंगनाथ  बिट्ठल के द्वारा फलगु महाआरती संम्पन  किया  गया है।इस पावन  दिवस पर गयाजी मे हजारों की संख्या मे भक्तों का आगमन हुआ ,  पौराणिक मान्यताओं के अनुसार आज के दिन  श्री  विष्णु  व महादेव का पूजन, यजन करने से  ईश्वर की  कृपा प्राप्त होती है। नारायण विष्णुपाद श्री फल्गु  जी कृपा से  इस विश्व का कल्याण हो , हम सभी का मंगल हो फल्गु सेवा समिति यही कामना करती है । आज इस महा आरती मे विशेष अतिथि के रूप मे इस्कॉन मंदिर से जगदीश श्याम दास प्रभु पधारे  हैं।आज की इस महाआरती में फल्गु सेवा समिति के अध्यक्ष  मुन्ना लाल  पाठक  धोकड़ी,सचिव बिनोद लाल मेहरवर समेत  समिति के सभी सदस्य मनी लाल बारीक़,  फल्गु सेवा समिति के सदस्य गौतम गायब,  द्वारिका बाबू बिट्ठल,कमल बारीक़,आशीष कटरियार, अजय कटरियार शशी हल, मुन्नू दुबे  ,माधव धोकडी ,गोपी  धोकडी , शम्भू गुर्दा , बैजू  चौधरी , बाबू गुर्दा ,मुन्ना गुर्दा ,  जीतू गुर्दा इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी छोटू बारीक़   एवम गोकूल दुबे जी ने दिया है ।महाआरती के उपरांत भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया है
137
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *