पूर्वी चम्पारण जिले में एक लाख से ज्यादा सदस्य बनाएगी राष्ट्रीय लोक मोर्चा : ई. रमेश पासवान

Live News 24x7
2 Min Read
  •   9 अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर चरखा पार्क से हुआ सदस्य्ता अभियान का सुभारभ 
अशोक वर्मा
मोतिहारी :  राष्ट्रीय लोक मोर्चा बिहार प्रदेश के आह्वान पर आज 9 अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर चम्पारण का ऐतिहासिक चरखा पार्क स्थल पर सदस्यता अभियान की शुरुआत पार्टी के जिलाध्यक्ष ई रमेश पासवान के नेतृत्व में सुभारंभ की गई। इस अवसर पर सैकड़ो पार्टी नेताओं ने आज पार्टी की प्रथमिक सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भारत सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की नीति और सिद्धांतो कों जन जन तक पहुंचाने के लिए पार्टी के सभी नेताओं ने संकलप लिया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष संत सिंह कुशवाहा,पार्टी के  प्रदेश महासचिव प्रवक्ता रामपुकार सिन्हा,अभियान समिति के अध्यक्ष सुभाष सिंह कुशवाह,डॉ दीपक कुमार,रोहित झा(अधिवक्ता),हनीफ हवारी,अवनीश कुमार(चकिया नगर अध्यक्ष),भिखारी सिंह कुशवाहा,रविन्द्र शांडिल्य,नीतीश कुमार, बिभूति नारायण सिंह, बिन्देश्वरी महतो, प्रेम कुमार प्रसाद, अजय ठाकुर, उपेंद्र सिंह, भिखारी सिंह,जंग बहादुर कुशवाहा, अजय कुमार, यादव लाल पासवान, सुनील साह, दर्शन कुमार राम,के साथ साथ सैकड़ो के संख्या में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सदस्य उपस्थित रहें।इस मौके पर ई.रमेश ने कहा कि हम शहर से लेकर गांव तक ज्यादा से ज्यादा लोगो कों अपने पार्टी के विचारधारा से जोड़ने का प्रयास कर रहें हैं और लोग स्वेच्छा से हमारे साथ आ भी रहें हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय उपेंद्र कुशवाहा के कार्य शैली और बिहार के विकास के प्रति प्रखरता लोगो कों कही ना कही पार्टी के तरफ खींच रहा हैं.।
168
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *