जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव का विदाई समारोह आयोजित

Live News 24x7
1 Min Read
 गया।जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव आशीष कुमार अग्निहोत्री का स्थानान्तरण सिविल कोर्ट लखीसराय में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के पद पर हो गया है। उनके सम्मान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय गया में शुक्रवार को विदाई समारोह आयोजित किया गया है।  कर्मचारियों ने शॉल और बुद्ध भगवान की स्मृति चिन्ह देकर सचिव को सम्मानित किया गया है। साथ एल डी सी एस के अधिवक्तागण द्वारा विष्णु भगवान का चरण चिन्ह देकर सचिव  को सम्मानित किया गया है। इस विदाई समारोह में जिला विधिक सेवा प्राधिकार कर्मियों ने सचिव आशीष कुमार अग्निहोत्री के व्यक्तित्व व कृतित्व के साथ ही उनके कार्यकाल की चर्चा की गई है।
विदाई समारोह में सभी जिला विधिक सेवा प्राधिकार कर्मचारीगण हादी अकरम, प्रतुल कुमार, विकास कुमार, मनीष प्रकाश, उदय कुमार, राणा कुमार, अनिल कुमार एवम एल डी सी एस अधिवक्तागण चीफ लीगल एड डिफेंस कौंसिल मुकेश चन्द्र सिंहा, डिप्टी लीगल एड डिफेंस कौंसिल कृष्ण कुमार पाठक, डिप्टी लीगल एड डिफेंस कौंसिल नीरज अखौरी भी मौजूद थें।
194
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *