महिलाओं के स्वास्थ्य की कोई चिंता नहीं करती सरकार : प्रशांत किशोर

Live News 24x7
4 Min Read
  • बिहार के ग्रामीण महिलाओं में कैल्शियम और हिमोग्लोबिन की भारी कमी
*पटना:* जन सुराज के संस्थापक पदयात्रा अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार की महिलाओं के  स्वास्थ्य की स्थिति पर चिंता जताई और कहा कि आज 55-60 साल से ज्यादा उम्र की शायद ही कोई महिला हमें बिहार में दिखी है जो ऊपर से झुकी न हो। आपने इस विषय पर शायद ध्यान नहीं दिया होगा। हमने यही पढ़ाई की है कि महिलाओं में हीमोग्लोबिन की कमी और कैल्शियम की कमी इतनी ज्यादा है कि पुरुषों की तुलना में उनका शरीर पहले झुकने लगता है। वे आज शेखपुरा हाउस में बिहार के अनेक जिलों से आई महिलाओं की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मैंने पदयात्रा के दौरान गांवों की हालत को करीब से देखा है।‌पांच फीट पांच इंच से लंबी महिला शायद ही आपको गांव में दिखे। हम हाइट पर इतना जोर क्यों दे रहे हैं? ऐसा नहीं है कि जो नाटा है वो कम समझदार है या कम होशियार है। दुनिया भर में जो अध्ययन हुए हैं, वे हाइट और लाइफ टर्म अर्निंग में परस्पर संबंध बताते हैं। यह एक बड़ी समस्या है, लेकिन यहां लोग चार किलो अनाज के लिए ही वोट बेच रहे हैं। सरकार के अगुआ जात पात फैलाने में व्यस्त हैं और उन्हें गांवों की महिलाओं के स्वास्थ्य की कोई चिंता नहीं है।‌ उन्होंने महिलाओं से अपील की कि आज यह संकल्प लीजिए कि आधा पेट खाइए लेकिन अपने बच्चों को पढ़ाइए। अपने बच्चों को पढ़ाइए, कोई नेता आपको यह नहीं बताएगा। नेता चाहता है कि आपका बच्चा अनपढ़ रहे ताकि आप चार किलो अनाज की लालच में खिचड़ी, नाली-गली के लिए उसे वोट देकर राजा बनाते रहें। गरीबी से निकलने का एक ही रास्ता है – अपने बच्चों को पढ़ाइए। अगर आप बहुत गरीब हैं और चार बच्चे हैं, सभी को नहीं पढ़ा सकते तो एक को पढ़ाइए। एक भी अगर पढ़ गया तो वह पूरे परिवार को ऊपर खींच लेगा। नहीं तो जीवन भर चार किलो अनाज के लिए हाथ फैलाना पड़ेगा। इस संकल्प को लेकर चलिए और घबराइए नहीं, अगले साल हम ऐसी व्यवस्था करेंगे कि आपके बच्चों को पढ़ाई और रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उक्त जानकारी आज़ यहां जारी एक बयान में जन सुराज के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय कुमार ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि प्रशांत किशोर ने कहा है कि आप चिंता नहीं करें। आने वाले समय में बिहार में ही बच्चों की पढ़ाई की उत्तम व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी तथा पन्द्रह वर्षों तक बच्चों को मुफ्त शिक्षा, कपड़ा और भोजन दिया जाएगा। उन्होंने जन सुराज संगठन से जुड़े इन महिलाओं को अपने अपने क्षेत्र में जाकर सभी महिलाओं को जन सुराज अभियान से अवगत कराने, बच्चों को पढ़ाने तथा स्वास्थ्य के प्रति सजग करने की भी अपील की।
1057
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *