खबर बिहार के पश्चिमी चम्पारण जिले की है जहां जिले के मझौलिया में बुधवार को अहले सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं लोगों द्वारा अशंका जताया जा रहा है कि महिला की हत्या कर उसके शव को खेत मे फेंक दिया गया है। घटना थानाक्षेत्र के बखरिया कुरमीटोला वार्ड नंबर 6 परसा रेलवे ट्रैक स्थित धान के खेत की है। जहां पर एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैली हुई है। घटना की सूचना पर पहुंची मझौलिया पुलिस व डायल 112 पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया है। वहीं घटना को लेकर अगल-बगल के क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। जितनी मुंह उतनी बातें सुनने को मिल रही है, लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को कुछ ग्रामीण खेत की तरफ गए तो देख की एक महिला का शव पड़ा हुआ है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना गांव में दी। तुरंत घटनास्थल पर सैकड़ो की भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि किसी ने शव का शिनाख्त नहीं कर सका। महिला लाल रंग का ड्रेस पहनी हुई है। प्रशिक्षु डीएसपी अमरकांत ने बताया कि बखरिया कुर्मी टोला रेलवे ट्रैक के किनारे वीरेंद्र ठाकुर के धान की खेत से एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए तथा महिला के शव की शिनाख्त करने में जुटी हुई है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टि यह प्रतीत हो रहा है कि महिला की किसी ने हत्या कर उसके शव को खेत में फेंक दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के उपरांत इसका खुलासा हो जायेगा।
153