बिहार में सेक्स रैकेट चला रही बांग्लादेशी महिला सहित दो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Live News 24x7
2 Min Read

दरभंगा : जिले में पुलिस ने सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक बांग्लादेशी महिला सहित एक पुरुष को हिरासत में लिया है. हिरासत में लिए गए बांग्लादेशी महिला सहित अन्य लोगों से नगर पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य और सदर एसडीपीओ अमित कुमार पूछताछ कर रहे हैं.

पूछताछ के बाद सिटी एसपी ने कहा कि पूरा मामला देह व्यापार से जुड़ा है. पूछताछ कर रैकेट का पता लगाया जा रहा है. दरअसल, पुलिस के गिरफ्त में आये दोनों अभियुक्तों को लहेरियासराय थाना क्षेत्र से हिरासत में लिया गया है. महिला के पास पासपोर्ट भी मिला है.

बांग्लादेशी महिला के बारे में विदेश मंत्रालय को भी जानकारी दी जा रही है, ताकि उसकी सही पहचान हो सके. पूछताछ के क्रम में महिला ने बताया कि पश्चिम बंगाल के रास्ते सियालदह होते हुए वह दरभंगा पहुंची थी. हालांकि विशेष जानकारी पुलिस के द्वारा अभी नहीं दी जा रही है.

वही नगर पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने कहा कि लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बेता में देह व्यापार के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी. वरीय पुलिस अधिकारी के निर्देश पर एक टीम गठित कर छापेमारी की गई. मौके से एक महिला और एक पुरूष को हिरासत में लिया गया है.

नगर पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने बताया कि दोनों अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है. महिला ने अपना मूल देश बांग्लादेश बताया है. इस संदर्भ में आगे की कार्रवाई की जा रही है. इसके साथ ही देह व्यापार के धंधे में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है.

173
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *