बिहार के भोजपुर में वज्रपात से 18 छात्रा घायल, 8 की हालत गंभीर : स्कूल से घर लौटते समय हुआ हादसा

Live News 24x7
2 Min Read

खबर बिहार के भोजपुर जिले की है जहां जिले के तरारी प्रखंड में वज्रपात की चपेट में आने से 18 छात्राएं घायल हो गईं। सभी को आनन-फानन में इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। आठ छात्राओं की हालत गंभीर है, जिसे बेहतर इलाज के आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सभी छात्राएं 10वीं क्लास में पढ़ती हैं।

मिली जानकारी के अनुसार बड़का गांव $2 उच्च विद्यालय से छुट्टी होने के बाद सभी बच्चियां अपने घर लौट रही थी। स्कूल कैंपस के बाहर पहुंचते ही तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए सभी बच्चें पेड़ और छत के नीचे छिपी हुई थी। इस बीच पास में ही तेज गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरी। जिसकी चपेट में आने से बच्चियां घायल हो गईं।

वही घायल छात्राओं के परिजनो ने बताया कि बच्ची स्कूल पढ़ने गई थी। बाद में जानकारी मिली कि स्कूल में बिजली गिरी है। उसके बाद हमलोग तरारी पीएचसी पहुंचे। जहां पर सभी का इलाज चल रहा है। कुछ छात्राओं को आरा लाया गया है।

वही सदर अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि आज अस्पताल में फैमिली पखवाड़ा चल रहा था। जिसमें जिलाधिकारी, सिविल सर्जन सहित सदर अस्पताल के अन्य कर्मी भी यहां मौजूद थे। इसके बाद हम लोग अभी तुरंत घर पहुंचे ही थे तभी हमें सूचना मिली के आकाशीय बिजली गिरने से कई छात्राएं घायल हो गई हैं। जिसके बाद हम लोग फौरन यहां पहुंचे। सदर अस्पताल में करीब आठ छात्राओं को इलाज के लिए लाया गया है और अभी सभी की स्थिति ठीक है। हालांकि अभी उन्हें 24 घंटे तक ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा।

102
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *